Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»विधायक राज सिन्हा बोले, लोगों को ठगने का काम कर रही हेमंत सरकार
    झारखंड

    विधायक राज सिन्हा बोले, लोगों को ठगने का काम कर रही हेमंत सरकार

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: भाजपा विधायक राज सिन्हा ने प्रेस कान्फ्रेस कर हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर मनाए जा रहे उत्सव को लेकर गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के ऊपर निशाना साधा हैं. विधायक ने कहा कि 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार उत्सव मना रही है जबकि राज्य में स्थिति पूरी तरह से अराजक बन गई है. सरकार को अपने आप में शर्म महसूस होनी चाहिए. चोरी और सीना जोरी का  हेमंत सरकार से बड़ा कोई भी उदाहरण और नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि हर फ्रंट पर सरकार पूरी तरह से फेल है.

    सरकार ने नहीं किया अपना वादा पूरा

    विधायक राज सिन्हा ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता गठबंधन के प्रमुख वादा में सरकार बनने के साथ ही 3 महीने के अंदर 5 लाख लोगों को रोजगार देना शामिल है. इसके साथ ही बीए पास को 5000 और एमए पास को 7000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा सरकार ने किया था. नहीं तो राजनीति से संन्यास लेने की बात सरकार ने कही थी. लेकिन एक भी लोगों को उनकी इस घोषणा का लाभ नहीं मिला है.

    आज तक स्थानीयता तय नहीं

    सरकार बनने के साथ ही स्थानीय नीति , रोजगार नीति और 1932 की खतियान लागू करने की बात कही थी. लेकिन आजतक इस राज्य के अंदर स्थानीयता को तय नही किया है. स्थानीय लोगों को नौकरी देने की सरकार ने कही थी. लेकिन स्थानीय आखिर है कौन इस बात का जवाब सरकार के पास नही है. उन्होंने कहा कि रघुवर दास के मुख्यमंत्री रहते बनी स्थानीय नीति का पालन ही इस राज्य में हो रहा है. सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने और ठगने का काम कर रही हैं.

    कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

    मुख्यमंत्री आज खुद संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर रहे हैं. वह संवैधानिक संस्थानों को नही मानते हैं. ईडी के द्वारा 6 बार सीएम को समन किया गया. लेकिन वह ईडी के समक्ष पेश नही हो रहें हैं. लोग अगर कानून का पालन करना छोड़ दे तो इस राज्य की स्थिति क्या होगी. जब मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं करेंगे तो फिर उन्हें भी यह अधिकार नही कि जनता को कानून का पालन करने के लिए कहे. राज्य में कानून व्यवस्था बिलकुल ध्वस्त हो चुकी है. लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है. जेल के अंदर हत्या हो रही है.

    ये भी पढ़ें: घने कोहरे के कारण दिल्ली में 80 फ्लाइट लेट, देरी से चल रही हैं कई ट्रेनें

    1932 की खतियान आज की खबर करंट न्यूज गठबंधन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद धनबाद विधायक राज सिन्हा न्यूज हेडलाइन भाजपा विधायक मुख्य समाचार रोजगार नीति लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्थानीय नीति हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविकास कार्यों के कारण रेलवे ने 10 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित
    Next Article 2023 की बड़ी घटनाएं : उत्तरकाशी टनल हादसे में बचाये गए 41, बालासोर ट्रेन हादसे में 292 की गई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.