Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के इस मतदान केंद्र के पास मिला हैंड ग्रेनेड बम, इलाके में दहशत
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस मतदान केंद्र के पास मिला हैंड ग्रेनेड बम, इलाके में दहशत

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंगेर : शहर के वार्ड नंबर 19 के सत्यभामा कॉलेज मतदान केंद्र के पास कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड पिन बम मिला है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जैसे ही स्थानीय लोगों ने मतदान केंद्र के पास बम देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बासुदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बम को निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की. इसके लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय कर दिया.

    इलाके में दहशत

    मतदान से एक सप्ताह पहले मतदान केंद्र के पास हैंड ग्रेनेड बम मिलने से इलाके के लोगों में दहशत है. जैसे ही स्थानीय लोगों को बम की सूचना मिली, वे अपने घरों से निकल कर घटनास्थल पर पहुंच गये. जहां पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया. प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बरामद ग्रेनेड बम सेना को सप्लाई किये जाते हैं. पुलिस ने घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बम कहां से आया और कौन लाया. इसके लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

    मुंगेर में 13 मई को मतदान होना है

    आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मुंगेर में मतदान होना है. इस चुनाव में मुंगेर लोकसभा की हॉट सीट बन गई है. यहां से एनडीए के उम्मीदवार जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं. उनका मुकाबला महागठबंधन से राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता से है. अनिता बाहुबली अशोक महतो की नवविवाहिता पत्नी हैं. ऐसे में वोटिंग से एक हफ्ते पहले मतदान केंद्र के पास हैंड ग्रेनेड बम मिलने से हड़कंप मच गया है.

     

    Bihar City News Current News Daily News Grenade Bomb Johar Live Latest news Local News Main News Munger News Headline Panic in the area Polling Station Today's News आज की खबर इलाके में दहशत करंट न्यूज ग्रेनेड बम जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार मतदान केंद्र मुख्य समाचार मुंगेर लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस छोड़ने के बाद राम टहल चौधरी ने बीजेपी का दामन थामा
    Next Article जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले सावधान, रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Related Posts

    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.