Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सोने का बिस्कुट बना काल, 8वीं के एक छात्र की चली गयी जान… जानें मामला
    बिहार

    सोने का बिस्कुट बना काल, 8वीं के एक छात्र की चली गयी जान… जानें मामला

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    8वीं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक 8वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उज्ज्वल कुमार के तौर पर की गई है। हादसे में उज्ज्वल का एक साथी भी बेतरह जख्मी हो गया है, जिसकी पहचान प्रियांशु बताई जा रही है। जख्मी प्रियांशु का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) में चल रहा है। उज्ज्वल के परिजनों ने पड़ोस के गोलू और सुमित पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

    मां का दर्द : “मैंने बेटे को बचाने की कोशिश की”

    उज्ज्वल की मां गौरी देवी रोते-बिलखते हुए मीडिया को बताती हैं कि, “मैंने अपने बेटे को सुरक्षित रखने के लिए पिछले चार दिनों से उसे घर में कैद कर रखा था। पड़ोस का गोलू उसे गलत संगत में ले गया था। मैंने उससे बार-बार गुहार लगाई थी कि मेरे बच्चे को अपनी बाइक न दे, लेकिन उसने नहीं सुनी। शाम करीब 6 बजे उसने फोन करके उज्ज्वल को बुलाया और उसे मसौढ़ी भेज दिया। मुझे नहीं पता वह क्या करता है, लेकिन वह गलत धंधों में लिप्त है। उसने मेरे बेटे को मार डाला। मैं उसे नहीं बचा पाई। मुझे न्याय चाहिए।”

    प्रियांशु का बयान :

    पुलिस पूछताछ में जख्मी प्रियांशु ने बताया कि गोलू ने उसे और उज्ज्वल को 250 ग्राम सोना दिया था, जिसकी डिलीवरी मसौढ़ी में करनी थी। डिलीवरी देने के बाद, वापसी में एक बैग में बिस्कुट जैसा कुछ देकर उन्हें लौटने को कहा गया। मसौढ़ी रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें उज्ज्वल को गंभीर चोटें आईं। डायल 112 की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से PMCH रेफर किया गया। प्रियांशु के अनुसार, PMCH पहुंचने से पहले गोलू अपने साथियों के साथ आया, उसने सूरज से बैग छीन लिया और उज्ज्वल का मोबाइल भी रख लिया। इसके बाद गोलू और उसके साथी उज्ज्वल को कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

    मोहल्ले के युवक का आरोप : “गोलू करता है शराब का कारोबार”

    पड़ोस के युवक आदर्श ने बताया कि गोलू पिछले दो साल से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त है और उसने मोहल्ले के कई युवकों को गलत रास्ते पर धकेल दिया है। उसने दावा किया कि गोलू पुलिस को भी मैनेज कर लेता है, जिसके चलते वह बचता रहा है। आदर्श ने कहा, “गोलू ने गली के लड़कों को नशे का आदी बना दिया है।”

    पुलिस का बयान

    पीरबहोर थानेदार अब्दुल हलीम ने मीडिया को बताया कि यह सड़क दुर्घटना में मौत का मामला है। जख्मी प्रियांशु का बयान दर्ज कर लिया गया है और इसे संबंधित थाने को भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक गोलू और सुमित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

    Also Read : बिहार के जेलों में कैदियों को मिलेगा काम, इस जेल से होगी शुरुआत

    8th grade student 8वीं कक्षा का छात्र Bihar news Golu injured student Local News murder accusation patna Patna Medical College Patna road accident Pirbahore police station PMCH Priyanshu Road Accident serious allegations student death Sumit Ujjwal Kumar उज्ज्वल कुमार गंभीर आरोप गोलू घायल छात्र छात्र की मौत पटना पटना मेडिकल कॉलेज पटना रोड एक्सीडेंट पीरबहोर थाना प्रियांशु बिहार समाचार सड़क हादसा सुमित स्थानीय खबर हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के मनीहारी दुकान में चोरी, 80 हजार के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
    Next Article बारिश के बाद अस्पताल के सामने धंसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.