Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बारिश के बाद अस्पताल के सामने धंसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल…
    झारखंड

    बारिश के बाद अस्पताल के सामने धंसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल…

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के छायानगर इलाके में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के बाद एमजीएम अस्पताल के पास टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा निर्मित सड़क अचानक धंस गई। सड़क के नीचे गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही की घटना के समय कोई वाहन उस हिस्से से नहीं गुजरा वरना गंभीर हादसा हो सकता था।

    स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क धंसने से ठीक पहले एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी थी। कुछ पल की देरी होती तो कार गड्ढे में समा जाती। जिस स्थान पर सड़क धंसी है वहां न तो सीवर लाइन है और न ही कोई अंडरग्राउंड पाइपलाइन। इससे निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग की आशंका जताई जा रही है।

    लोगों ने बताया कि निर्माण के समय भी उन्होंने गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को चेताया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है।

    इलाके के निवासी सूरज कुमार ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

    टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। फिलहाल स्थानीय लोगों ने गड्ढे के चारों ओर बैरिकेड लगाकर राहगीरों को सतर्क किया है।

    Also read:जमशेदपुर के मनीहारी दुकान में चोरी, 80 हजार के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

    Also read:झारखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    jamshedpur Jamshedpur News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोने का बिस्कुट बना काल, 8वीं के एक छात्र की चली गयी जान… जानें मामला
    Next Article बिहार में जल्द शुरू होगी 150 इलेक्ट्रिक बसें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.