Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर के मनीहारी दुकान में चोरी, 80 हजार के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
    झारखंड

    जमशेदपुर के मनीहारी दुकान में चोरी, 80 हजार के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा में एक मनीहारी दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की छत पर लगे एसबेस्टस शीट को हटाकर अंदर घुसकर करीब 80 हजार रुपये मूल्य के कीमती सामान की चोरी कर ली।

    घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब पड़ोसियों ने दुकान स्वामिनी गीता देवी को सूचना दी। गीता देवी रोज की तरह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चली गई थीं। सुबह जब दुकान पहुंचीं तो छत की एसबेस्टस अपनी जगह से हटाई हुई थी। शक होने पर जब अंदर गईं तो पाया कि सौंदर्य प्रसाधन, परफ्यूम, कृत्रिम गहने, बटन, क्लिप, बिंदी, सिंदूर, थैली, कॉस्मेटिक आइटम समेत कई कीमती सामान गायब थे।

    परिजनों और पड़ोसियों के जुटने के बाद गीता देवी के परिवार के सदस्य हरेंद्र सिंह ने संडरनगर थाना को सूचना दी और लिखित शिकायत दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दुकान के अंदर और छत का निरीक्षण किया गया, जिसमें छत के छेद से चोरों के घुसने की पुष्टि हुई।

    पीड़ित परिवार के अनुसार दुकान के ताले को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे साफ है कि चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया और चोरों ने पहले से दुकान की रेकी की थी।

    संडरनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लग सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी की इस घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत है और उन्होंने रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

    Also read:फुटबॉल मैदान में खड़ी बस से बैटरी चोरी, जांच में जुटी पुलिस…

    Also read:जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों और अधिकारियों का हुआ तबादला…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह बने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलपति
    Next Article सोने का बिस्कुट बना काल, 8वीं के एक छात्र की चली गयी जान… जानें मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.