पलामू: पलामू के सतबरवा थाने में रिकॉर्ड अधूरे मिलने पर पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) किशोर कौशल ने नाराजगी जताई है. गुरुवार को थाने के निरीक्षण के दौरान कई रजिस्टर और रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिले. डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह के भीतर सभी रिकॉर्ड पूरे करने का निर्देश दिया.
थाना पहुंचने पर डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने थाने की व्यवस्था और कामकाज का जायजा लिया. उन्होंने पुलिसकर्मियों से थाने में चल रहे काम और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की जानकारी भी ली.
एक सप्ताह में रिकॉर्ड दुरुस्त करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाने में रखे रजिस्टर और दूसरे रिकॉर्ड देखे. इनमें जरूरी प्रविष्टियां पूरी नहीं थीं और कई रिकॉर्ड अपडेट नहीं पाए गए. इस पर उन्होंने असंतोष जताया और एक सप्ताह के भीतर सभी कमियां दूर करने को कहा.
डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिसिंग मजबूत होनी चाहिए और सभी पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी जवाबदेही के साथ निभानी चाहिए.
निरीक्षण के दौरान सदर एसडीपीओ राजेश यादव, सतबरवा थाना प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार और थाने में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
Also Read: देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम


