Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 19, 2026Updated:July 19, 2026No Comments2 Mins Read31
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. कांग्रेस ने ट्रस्ट में कथित वित्तीय गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है.

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 18 जुलाई को प्रधानमंत्री को संयुक्त पत्र लिखा है. दोनों नेताओं का कहना है कि लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के मंदिर के लिए पूरी आस्था के साथ दान दिया था, इसलिए जनता को यह जानने का अधिकार है कि उस पैसे का इस्तेमाल कैसे हुआ.

    राहुल और खड़गे ने पत्र में दावा किया है कि ट्रस्ट में “हजारों करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी” के आरोप लगे हैं. उनका कहना है कि इन आरोपों की निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

    कांग्रेस नेताओं ने यह भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हुआ था और इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ने संसद में की थी. पत्र में यह भी कहा गया है कि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार ने की है.

    क्या हैं कांग्रेस की मांगें?

    • ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेन-देन की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो.
    • श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए नकद, सोना, चांदी और अन्य दान की भी जांच के दायरे में शामिल किया जाए.
    • जांच पूरी होने के बाद पूरी रिपोर्ट और ट्रस्ट के वित्तीय खाते सार्वजनिक किए जाएं.
    • अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाए.

    राहुल गांधी और खड़गे ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है. उनके मुताबिक, पारदर्शी जांच न सिर्फ सरकार बल्कि ट्रस्ट की विश्वसनीयता के लिए भी जरूरी है.

    अयोध्या कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर दान घोटाला राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला राहुल-खड़गे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम
    Next Article आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.