Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 19, 2026Updated:July 19, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड पहली बार 25 जुलाई से एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप की मेजबानी करने जा रहा है. राज्य सरकार फुटबॉल और खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने की कोशिश में जुटी है. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले देवघर के डे-बोर्डिंग बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की खिलाड़ियों ने जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्होंने खेल विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    दरअसल, देवघर स्थित डे-बोर्डिंग बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की खिलाड़ियों आरोप लगाया है कि महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ट्रेनिंग नहीं, मानसिक प्रताड़ना और जाति सूचक गालियां दी जा रही है. उन्होने इसको लेकर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव को आवेदन दिया है. महिला खिलाड़ियों का आरोप है कि जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) और जिला खेल कार्यालय के एक क्लर्क के द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है और एससी-एसटी वर्ग की खिलाड़ियों के लिए जातिसूचक आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है.

    खेल में हिस्सा लेने से रोका गया और खेल सामग्री भी नहीं दी गई

    खिलाड़ियों ने आवेदन में कहा है कि 23 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हुए कार्यक्रम में उन्हें न तो पहले से कोई सूचना दी गई. जिसके कारण उन्हें खेल में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला. इससे पहले हुए खेल आयोजनों में भी फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं कराई गई, जबकि देवघर में बालिका फुटबॉल का डे-बोर्डिंग सेंटर चल रहा है.

    खिलाड़ियों का आरोप है कि सेंटर में जरूरी खेल सामग्री तक नहीं है. जिला कार्यालय में सामान होने के बावजूद खिलाड़ियों को फुटबॉल, बूट और दूसरी जरूरी चीजें नहीं दी जा रही हैं. कई बार मांग करने के बाद जनवरी 2026 में कुछ सामान मिला, लेकिन जरूरी सामग्री अब भी नहीं दी गई. नए सत्र की खेल सामग्री आने के बाद भी उसका वितरण नहीं हुआ है.

    सेंटर बंद कराने की दी जाती है धमकी, छात्रवृति भी रोकी गई

    आवेदन में यह भी कहा गया है कि डीएसओ पुराने खिलाड़ियों को हटाने और सेंटर बंद कराने की धमकी देते हैं. खिलाड़ियों का आरोप है कि उनके आने के बाद से एससी-एसटी वर्ग की खिलाड़ियों को धीरे-धीरे सेंटर से बाहर किया गया और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं.

    खिलाड़ियों ने बताया कि 25 खिलाड़ियों की क्षमता वाले सेंटर में अभी सिर्फ 14 खिलाड़ी ही प्रशिक्षण ले रही हैं. जबकि 11 सीटें खाली हैं, लेकिन नए खिलाड़ियों का चयन नहीं कराया जा रहा है. कोच की ओर से कई बार पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.

    खिलाड़ियों ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले 16 महीने से उन्हें पूरी छात्रवृत्ति नहीं मिली है. जब उन्होंने इस बारे में डीएसओ से बात की तो कथित तौर पर उन्हें सेंटर से बाहर निकालने की धमकी दी गई.

    आवेदन में खिलाड़ियों ने खेल विभाग के सचिव से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने, लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान कराने और खिलाड़ियों को सम्मानजनक माहौल व जरूरी खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है.

    Also Read : विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    टूर्नामेंट डूरंड कप देवघर डे-बोर्डिंग बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?
    Next Article धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.