Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य विकास कार्यों के विरोध में चल रहा 15 दिनों का आंदोलन रविवार को समाप्त हो गया. पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराकर प्रदर्शनकारियों को बसों के जरिए उनके गांव भेज दिया. हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने आंदोलन के नेता अमित भटनागर को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने किसी भी तरह की गिरफ्तारी या हिरासत से इनकार किया है.

    दरअसल, रविवार की सुबह करीब 5 बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. आंदोलनकारियों का दावा है कि आंदोलन के प्रमुख नेता अमित भटनागर परियोजना से जुड़े कथित 400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा कतरने वाले थे. इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया.

    वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी एक निर्माणाधीन पुल के नीचे और नदी के बीच धरना दे रहे थे. लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण वहां लोगों की जान को खतरा था, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शन समाप्त कराया गया.

    प्रदर्शनकारियों को भेजा गया गांव, हिरासत से पुलिस का इनकार

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आंदोलन के नेता अमित भटनागर लंबे समय से भूख हड़ताल पर थे. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को बसों के जरिए उनके गृह जिलों में भेजा गया.
    अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल सभी लोग पन्ना जिले के निवासी थे. यदि उन्हें किसी तरह की शिकायत थी तो उन्हें अपने जिले में प्रदर्शन करना चाहिए था. उनका प्रदर्शन स्थल से कोई सीधा संबंध नहीं था. पन्ना जिले के लोगों को पन्ना और छतरपुर व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उनके गांव पहुंचाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया.

    विरोध क्यों कर रहे थे आदिवासी?

    दरअसल, दौधन बांध बनने से पन्ना और छतरपुर के कई गांव प्रभावित होंगे. कई गांव पूरी तरह या आंशिक रूप से डूब क्षेत्र में आ जाएंगे. सबसे ज्यादा असर आदिवासी परिवारों पर पड़ रहा है, जो पीढ़ियों से इन इलाकों में रहते आए हैं.
    अप्रैल 2026 शुरू हुई आंदोलन में पहले धरना शुरू हुआ, फिर लोग नदी में उतरकर जल सत्याग्रह करने लगे. इसके बाद आदिवासी महिलाओं ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया.
    महिलाएं नदी किनारे लकड़ियों से बनी प्रतीकात्मक चिता पर लेट गईं.

    क्या है आंदोलनकारियों की मांग?

    आंदोलन कर रहे लोगों की मांग है कि उन्हें बाजार दर के हिसाब से उचित मुआवजा दिया जाए. सभी प्रभावित परिवारों का दोबारा सर्वे किया जाए. विस्थापन से पहले रहने के लिए घर और खेती के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए. वन अधिकार कानून के तहत आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाए और किसी भी परिवार को बिना पुनर्वास के गांव छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए.

    Also Read : चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    केन-बेतवा केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्य प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक
    Next Article देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.