Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रिम्स स्थित आश्रयगृह की व्यवस्था को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के बयान पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा नेताओं पर “इरफान फोबिया” से ग्रसित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति करने के बजाय झारखंड के लिए एम्स लाने की पहल करनी चाहिए.

    दरअसल, संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स स्थित आश्रयगृह का निरीक्षण करने के बाद राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि यह आश्रयगृह उनकी पहल पर पावरग्रिड के सीएसआर फंड से इस उद्देश्य के साथ बनाया गया था कि इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों के परिजनों को सस्ती दर पर आवास और भोजन मिल सके. लेकिन निरीक्षण के दौरान दोनों लिफ्टें खराब मिलीं, कॉरिडोर में पानी भरा था और कैंटीन में भोजन की कीमतें गरीबों के अनुकूल नहीं थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि ₹10 में भोजन उपलब्ध कराने की मंशा के विपरीत अधिक कीमत वसूली जा रही है. संजय सेठ ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से रिम्स की व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए कहा कि राजनीति बाद में भी हो सकती है, पहले गरीब मरीजों और उनके परिजनों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

    संजय सेठ के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा नेताओं को अब “इरफान फोबिया” हो गया है और उन्हें हर दिन सिर्फ इरफान अंसारी ही दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि संजय सेठ केंद्र सरकार में रक्षा राज्य मंत्री होने के साथ-साथ रिम्स गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं. यदि व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत या सुझाव है तो उसे परिषद की बैठक में रखा जाना चाहिए, न कि मीडिया के माध्यम से राजनीतिक बयानबाजी की जानी चाहिए.

    डॉ. अंसारी ने कहा कि किसी भी बड़े संस्थान में समय-समय पर तकनीकी और प्रशासनिक कमियां आती हैं, जिन्हें सरकार दूर करती है. उन्होंने दावा किया कि रिम्स की व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है और यदि कहीं कोई खामी है तो उसे भी तत्काल ठीक कराया जाएगा.

    स्वास्थ्य मंत्री ने संजय सेठ को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें वास्तव में झारखंड की चिंता है तो वे केंद्र सरकार से रांची में एम्स की मंजूरी दिलाएं. उन्होंने कहा कि जिस दिन झारखंड को एम्स मिल जाएगा, वह सबसे पहले संजय सेठ का स्वागत करेंगे.

    Irfan Ansari Sanjay seth इरफान अंसारी केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ संजय सेठ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.