Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पूर्व रॉ चीफ सामंत गोयल और पूर्व NIA चीफ दिनकर गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
    ट्रेंडिंग

    पूर्व रॉ चीफ सामंत गोयल और पूर्व NIA चीफ दिनकर गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व डीजीपी और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख दिनकर गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. केंद्र ने दिनकर गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. गुप्ता को पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में सीआरपीएफ की जेड सुरक्षा मिलेगी. केंद्र के मुताबिक, दिनकर गुप्ता के लिए यह सुरक्षा मार्च 2024 से लागू हो गई है. बताया जा रहा है कि दिनकर गुप्ता के साथ-साथ पूर्व रॉ चीफ सामंत गोयल को भी Z सुरक्षा दी गई है. केंद्रीय खुफिया एजेंसी को भारत के इन दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों की जान को खतरे का इनपुट मिला है.

    दरअसल, दोनों पूर्व अधिकारियों ने कट्टरपंथी और आतंकी तत्वों को काबू में रखने में अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में इन दोनों अधिकारियों को उन तत्वों से खतरा है.

    गुप्ता पंजाब के डीजीपी थे, मार्च में रिटायर हुए

    पंजाब कैडर 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के दौरान राज्य के डीजीपी रह चुके हैं. इसके बाद गुप्ता केंद्र चले गए और यहां जून 2022 में उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए का महानिदेशक नियुक्त किया गया. जहां गुप्ता जून 2022 से 31 मार्च 2024 को अपनी सेवानिवृत्ति तक एनआईए प्रमुख के रूप में कार्य करते रहे.

    Z+ सिक्योरिटी में कितने कमांडो होते हैं?

    विशेष सुरक्षा श्रेणी में X,Y,Y+,Z और Z+ की सुरक्षा को शामिल किया गया है. खतरे को भांपने के बाद सुरक्षा की श्रेणी तय की जाती है. यानी अगर खतरा बहुत बड़ा है तो ऐसी स्थिति में Z या Z+ सुरक्षा दी जाती है. सुरक्षा की इन पांच श्रेणियों में से, Z+ को भारत में सुरक्षा की सर्वोच्च श्रेणी प्राप्त है.

    इस सुरक्षा में एक व्यक्ति को 10+ एनएसजी कमांडो + सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों सहित 50 से अधिक कर्मियों की सुरक्षा प्रदान की जाती है. Z+ सुरक्षा में प्रत्येक कमांडो मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध में विशेषज्ञ है और सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस है. देश में जिन वीआईपी लोगों को Z+ सुरक्षा मिली हुई है उनमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कुछ अन्य नाम शामिल हैं.

    इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ फिर टली, तीसरी बार हुई पोस्टपोन

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर ने नवजात को धूप दिखाने की दी सलाह, घरवालों ने आधे घंटे छत पर रखा, मौत
    Next Article के कविता की याचिका पर सीबीआई को नोटिस, AAP पर भी आरोप लगाने की तैयारी में ED!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.