Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»ChandraGrahan 2026 Rashifal : राहु-केतु के साये में चंद्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव
    धर्म/ज्योतिष

    ChandraGrahan 2026 Rashifal : राहु-केतु के साये में चंद्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2026Updated:March 3, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चंद्रग्रहण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : 3 मार्च यानी आज लगने वाला चंद्रग्रहण काफी खास माना जा रहा है। इस बार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि चंद्रमा के साथ केतु भी सिंह राशि में मौजूद रहेंगे और राहु की दृष्टि भी सिंह पर बनी रहेगी। ऐसे में इस ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। मेष और सिंह जैसी कुछ राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि मिथुन और तुला राशि वालों के लिए यह समय फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस राशि पर क्या असर पड़ेगा।

    मेष राशि : खर्च बढ़ेंगे, काम अटक सकते हैं

    मेष राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण पांचवें भाव में लग रहा है। इस दौरान खर्चे बढ़ सकते हैं और एक के बाद एक कई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। कामकाज में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। जो काम बनते-बनते रह गए थे, वे थोड़े अटक सकते हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है।

    वृषभ राशि : बिगड़े काम बनेंगे, धन लाभ के योग

    वृषभ राशि के लिए ग्रहण चौथे भाव में रहेगा। अच्छी बात यह है कि इस ग्रहण के बाद रुके हुए काम बनने लग सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार और धन लाभ के भी संकेत हैं।

    मिथुन राशि : करियर में तरक्की, आत्मविश्वास बढ़ेगा

    मिथुन राशि वालों के तीसरे भाव में चंद्रग्रहण होगा। इस समय गुरु का भी सकारात्मक प्रभाव मिल रहा है। करियर में उन्नति, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप जोश में आकर बड़े फैसले ले सकते हैं। मेहनत का फल मिलने का समय है।

    कर्क राशि : धन हानि के संकेत, सोच-समझकर लें फैसले

    कर्क राशि के दूसरे भाव में यह ग्रहण लग रहा है। खर्चे बढ़ सकते हैं और धन हानि की आशंका भी है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन इन यात्राओं में ज्यादा खर्च हो सकता है। सलाह यही है कि भावनाओं में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें।

    सिंह राशि : सबसे ज्यादा सतर्क रहें

    सिंह राशि में ही चंद्रग्रहण लग रहा है, इसलिए इसका सीधा असर इसी राशि पर पड़ेगा। केतु की मौजूदगी और राहु की दृष्टि के कारण शारीरिक कष्ट, चोट या दुर्घटना की आशंका बन सकती है। आर्थिक मामलों में भी नुकसान हो सकता है। इस समय संयम और सावधानी बेहद जरूरी है।

    कन्या राशि : मानसिक तनाव और पारिवारिक उतार-चढ़ाव

    कन्या राशि के 12वें भाव में चंद्रग्रहण होगा। खर्च और परेशानियां बढ़ सकती हैं। परिवार में तनाव या गलतफहमी हो सकती है। दफ्तर में अधिकारियों से तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे करियर प्रभावित हो सकता है। शांत रहकर स्थिति संभालना बेहतर रहेगा।

    तुला राशि : सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, मान-सम्मान मिलेगा

    तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण 11वें भाव में लग रहा है, जो लाभ का भाव माना जाता है। करियर में सफलता, आय में बढ़ोतरी और सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी।

    वृश्चिक राशि : करियर में संघर्ष, सेहत का ध्यान रखें

    वृश्चिक राशि के 10वें भाव में ग्रहण लग रहा है। करियर में दबाव बढ़ सकता है और कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। मन में अनजाना डर या चिंता रह सकती है।

    धनु राशि : संतान की चिंता, करियर में दबाव

    धनु राशि के नवम भाव में चंद्रग्रहण होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं। कामकाज में दबाव रहेगा और कुछ बदलाव जीवन में आ सकते हैं। हालांकि कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय आगे बढ़ने का मौका दे सकता है।

    मकर राशि : शत्रुओं से सावधान, खर्च बढ़ेंगे

    मकर राशि के अष्टम भाव में यह ग्रहण लग रहा है। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। दुर्घटना की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन नौकरी और व्यापार में कुछ सकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं।

    कुंभ राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव

    कुंभ राशि के सातवें भाव में चंद्रग्रहण लग रहा है। इस समय राहु का प्रभाव भी है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद या गलतफहमी हो सकती है। बातचीत से ही समाधान निकालना बेहतर रहेगा।

    मीन राशि : सेहत पर खर्च, काम में देरी

    मीन राशि के छठे भाव में ग्रहण लग रहा है। सेहत से जुड़ी परेशानी, खासकर शरीर के निचले हिस्से में दिक्कत हो सकती है। काम में देरी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक इलाज या मेडिकल खर्च सामने आ सकता है। इस समय खास सावधानी बरतें।

    Also Read : आजीवन कारावास काट रहे 23 कैदियों को होगी रिहाई, सीएम हेमंत ने दी सहमति

    Astrology News Career Horoscope 2026 Chandra Grahan 2026 Date Chandra Grahan Rashifal 2026 ChandraGrahan 2026 Grahan Rashifal Health Horoscope 2026 Hindi Horoscope Lunar Eclipse 2026 March 2026 Chandra Grahan Money Horoscope 2026 Rahu Ketu Effect Rashifal 2026 Singh Rashi Grahan Zodiac Predictions 2026 करियर राशिफल 2026 ग्रहण राशिफल चंद्र ग्रहण 2026 चंद्र ग्रहण 2026 तिथि चंद्र ग्रहण राशिफल 2026 ज्योतिष समाचार धन राशिफल 2026 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण राशि भविष्यवाणियां 2026 राशिफल 2026 राहु केतु प्रभाव सिंह राशि ग्रहण स्वास्थ्य राशिफल 2026 हिंदी राशिफल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजीवन कारावास काट रहे 23 कैदियों को होगी रिहाई, सीएम हेमंत ने दी सहमति
    Next Article रांची में फिर बदला मौसम का मिजाज, मार्च की शुरुआत में ही बढ़ने लगी गर्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.