Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आजीवन कारावास काट रहे 23 कैदियों को होगी रिहाई, सीएम हेमंत ने दी सहमति
    जोहार ब्रेकिंग

    आजीवन कारावास काट रहे 23 कैदियों को होगी रिहाई, सीएम हेमंत ने दी सहमति

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जेलों में आजीवन सजा काट रहे 23 कैदियों को रिहा करने की सहमति बनी। इस दौरान परिषद ने नए मामलों के साथ-साथ पिछली बैठकों में अस्वीकृत किए गए 34 मामलों की भी गहन समीक्षा की।

    सीएम हेमंत सोरेन ने 34 कैदियों के रिहाई प्रस्ताव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और अंततः 23 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी। उन्होंने कैदियों के अपराध की प्रवृत्ति, न्यायालयों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों और प्रोबेशन अधिकारियों की राय को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि रिहाई न्यायिक नियमों, सामाजिक सुरक्षा और कारा अधिनियम के अनुसार उचित और वैध हो।

    बैठक के दौरान सीएम ने रिहा होने वाले कैदियों के लिए व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि डायन‑बिसाही जैसे आरोपों में बंद रहे कैदियों के साथ महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए।

    उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि रिहा होने वाले कैदियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, उनकी आय सृजन और सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए और जिला स्तर पर उनके जीवनयापन के लिए विशेष जिला समन्वयकों की जिम्मेदारी तय की जाए।

    बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव‑विधि परामर्शी, विधि विभाग नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक, कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद टाटा का बड़ा फैसला, झारखंड में 11 हजार करोड़ का होगा निवेश

    23 life-sentenced prisoners to be released CM Hemant Singh Yadav gives his consent आजीवन कारावास काट रहे 23 कैदियों को होगी रिहाई सीएम हेमंत ने दी सहमति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमार्च क्लोजिंग में गड़बड़ी नहीं बर्दाश्त, फर्जी निकासी पर रहे विशेष सतर्कता : डीसी
    Next Article ChandraGrahan 2026 Rashifal : राहु-केतु के साये में चंद्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.