Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद टाटा का बड़ा फैसला, झारखंड में 11 हजार करोड़ का होगा निवेश
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद टाटा का बड़ा फैसला, झारखंड में 11 हजार करोड़ का होगा निवेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएम हेमंत सोरेन और टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता कर राज्य में बड़े निवेश की घोषणा की। चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह झारखंड में नई टेक्नोलॉजी आधारित निवेश करेगा। निवेश प्रस्तावों को लेकर राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में औद्योगिक विस्तार, नई तकनीक और नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज पर विस्तार से चर्चा हुई।

    “झारखंड से शुरू हुआ था टाटा का सफर”

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा समूह का झारखंड से पुराना रिश्ता है। इसी धरती से समूह ने अपने औद्योगिक सफर की शुरुआत की थी। आज यह समूह वैश्विक पहचान बना चुका है और देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड में टाटा का यह नया निवेश राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाएगा।

    निवेश अनुकूल माहौल बना रहा राज्य

    चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट रोडमैप निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई है, उनके सकारात्मक परिणाम जल्द दिखेंगे।

    नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज पर फोकस

    टाटा सन्स के चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप झारखंड में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार और टाटा समूह के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। इस पहल का मकसद राज्य में परंपरागत उद्योगों के साथ ज्ञान और तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना है।

    नई टेक्नोलॉजी पर बड़ा निवेश

    झारखंड में पहले से ही टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसे बड़े प्रतिष्ठान कार्यरत हैं। अब इन इकाइयों में नई टेक्नोलॉजी के जरिए उत्पादन प्रक्रिया को और आधुनिक बनाया जाएगा। टाटा स्टील में नई तकनीक के इस्तेमाल से प्रदूषण नियंत्रण के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना है। वहीं उन्नत हाइड्रोजन बेस्ड वाहन निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे राज्य में ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।

    CSR का दायरा बढ़ेगा, स्किल डेवलपमेंट पर जोर

    चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह झारखंड के सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी और बढ़ाएगा। सीएसआर गतिविधियों का दायरा और बजट दोनों बढ़ाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। राज्य के युवाओं के कौशल विकास में टाटा समूह सरकार का साझेदार बनेगा। आधुनिक उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे।

    Also Read : रांची में 2–3 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय चुनाव सम्मेलन, मतदाता पंजीकरण पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

    000 crore in Jharkhand after meeting CM Hemant Soren Tata Motors announces investment of Rs 11 झारखंड में 11 हजार करोड़ का होगा निवेश सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद टाटा का बड़ा फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 2–3 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय चुनाव सम्मेलन, मतदाता पंजीकरण पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
    Next Article इको फ्रेंडली रंगों संग फोवा की होली, खुशियों से सराबोर रहा समारोह

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.