Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मार्च क्लोजिंग में गड़बड़ी नहीं बर्दाश्त, फर्जी निकासी पर रहे विशेष सतर्कता : डीसी
    जोहार ब्रेकिंग

    मार्च क्लोजिंग में गड़बड़ी नहीं बर्दाश्त, फर्जी निकासी पर रहे विशेष सतर्कता : डीसी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहरणालय में जिलास्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से काम करने का निर्देश दिया। बैठक में उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर कुमार रजत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    नगरपालिका चुनाव में कर्मचारियों को मिली बधाई

    डीसी ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए नगरपालिका (आम) चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि प्रशासन की मेहनत और टीम भावना से यह संभव हो पाया।

    मार्च क्लोजिंग पर विशेष सतर्कता

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी विभागों से कहा कि मार्च क्लोजिंग के दौरान फर्जी निकासी और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर पूरी नजर रखें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस दौरान कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    विधानसभा सत्र और त्योहारों पर कानून व्यवस्था

    विधानसभा सत्र और आने वाले त्योहारों जैसे होली, ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। उपायुक्त ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को निर्देश दिया कि वे सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करें और सतर्क रहें।

    ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा रुख

    त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी प्रशासन सख्त है। तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

    समाहरणालय में सीसीटीवी और सभागार का हाल

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे निगरानी की जानकारी ली। साथ ही सभागार के जीर्णोद्धार कार्य की भी समीक्षा की और इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

    शपथ ग्रहण की तैयारी

    नगरपालिका चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को सुंदर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू करने को कहा गया।

    जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश

    रांची के प्रमुख जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी उपायुक्त ने निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन हो।

    जन्म प्रमाण पत्र और फर्जीवाड़ा रोकथाम

    जिले में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र जल्दी और सही तरीके से जारी करने को कहा गया। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े पर सख्त रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया।

    आईडी कार्ड और योजनाओं की समीक्षा

    अंचल और प्रखंड कार्यालयों में सभी कर्मचारियों के आईडी कार्ड वितरण की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह काम पूरा कर लिया गया है। साथ ही छात्रवृत्ति, धान अधिप्राप्ति, मंईया सम्मान और अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं को समय पर और सही तरीके से लागू करना जरूरी है।

    Also Read : होली में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, आईजी सुनील भास्कर का एक्शन प्लान तैयार

    No irregularities will be tolerated in March closing; DC directs special vigilance on fraudulent withdrawals डीसी फर्जी निकासी पर विशेष सतर्कता का डीसी ने दिया निर्देश मार्च क्लोजिंग में गड़बड़ी नहीं बर्दाश्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, आईजी सुनील भास्कर का एक्शन प्लान तैयार
    Next Article आजीवन कारावास काट रहे 23 कैदियों को होगी रिहाई, सीएम हेमंत ने दी सहमति

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.