Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»होली में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, आईजी सुनील भास्कर का एक्शन प्लान तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    होली में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं, आईजी सुनील भास्कर का एक्शन प्लान तैयार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 2, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : होलिका दहन और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बोकारो प्रक्षेत्र की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर ने सभी रेंज डीआईजी और एसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में 2 और 3 मार्च को होलिका दहन तथा 4 मार्च को होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

    संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

    आईजी ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। सभी जवानों को लाठी, हेलमेट, शील्ड समेत जरूरी सुरक्षा उपकरणों से लैस रहने का निर्देश दिया गया है।

    क्यूआरटी टीम रहेगी तैयार

    संवेदनशील इलाकों में क्यूआरटी यानी क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की जाएगी। इन टीमों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी। टीम को दंगारोधी उपकरणों के साथ स्टन ग्रेनेड, आंसू गैस के गोले और रबर या प्लास्टिक बुलेट उपलब्ध रखने को कहा गया है। सभी क्यूआरटी टीमों को आपसी समन्वय के लिए वायरलेस सेट भी दिए जाएंगे।

    आम लोगों से शालीन व्यवहार का निर्देश

    आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पहले से ब्रीफ किया जाए। उन्हें आम लोगों से शालीन व्यवहार करने और किसी भी बात को लेकर उलझने से बचने की हिदायत दी गई है।

    पुरानी घटनाओं को ध्यान में रखकर सतर्कता

    बैठक में कहा गया कि पहले हुई छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें और सतर्क रहें। आम लोगों की समस्याओं और मांगों पर ध्यान दिया जाए ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

    सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

    भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से की जाएगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

    उपद्रवियों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई

    पूर्व में उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत बाउंड डाउन की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

    भड़काऊ गानों पर रोक

    होली के दौरान बजने वाले गानों की सूची तैयार कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी भड़काऊ या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला गीत न बजे।

    शांति समिति की बैठक और फ्लैग मार्च

    सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जाएगा और ड्रोन व वीडियो कैमरे से इसकी रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा, ताकि लोगों को यह संदेश जाए कि पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।

    अवैध गतिविधियों पर सख्ती

    प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोलिंग पार्टी को आज शाम से ही सघन गश्ती करने और वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। गश्ती के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई है।

    शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई

    होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

    सोशल मीडिया पर पैनी नजर

    तकनीकी शाखा और सोशल मीडिया सेल को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद टाटा का बड़ा फैसला, झारखंड में 11 हजार करोड़ का होगा निवेश

    Bokaro region police on alert for Holi; IG Sunil Bhaskar reviews security preparations IG Sunil Bhaskar's action plan is ready. Those who disturb the peace during Holi will not be spared आईजी सुनील भास्कर का एक्शन प्लान तैयार आईजी सुनील भास्कर ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा होली को लेकर अलर्ट मोड में बोकारो प्रक्षेत्र की पुलिस होली में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइको फ्रेंडली रंगों संग फोवा की होली, खुशियों से सराबोर रहा समारोह
    Next Article मार्च क्लोजिंग में गड़बड़ी नहीं बर्दाश्त, फर्जी निकासी पर रहे विशेष सतर्कता : डीसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.