Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 2, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में खरीदारी, कारोबार और मनोरंजन का बड़ा मंच तैयार है. युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई की ओर से ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू हो गया है. सात दिनों तक चलने वाला यह आयोजन 7 अक्टूबर तक चलेगा. एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है. देश-विदेश के अलग-अलग शहरों से आए कारोबारियों और कंपनियों के करीब 400 स्टॉल यहां लगाए गए हैं.

    एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सभी स्टॉल वातानुकूलित हैं. यहां बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स समेत कई उत्पादों और सेवाओं के स्टॉल हैं. महिलाओं के लिए अलग ‘पिंक हैंगर’ बनाया गया है, जहां सिर्फ महिला उद्यमियों को जगह दी गई है. बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क में अलग-अलग झूले लगाए गए हैं.

    रांची विधायक सीपी सिंह ने एक्सपो का दौरा कर जेसीआई के युवा सदस्यों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी प्रदर्शनी के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है, जो यहां दिखाई दे रही है. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नारायण मुरारका और को-ऑर्डिनेटर्स ने विधायक को दुपट्टा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. जीएसटी सुप्रिटेंडेंट संजीव कुमार झा ने भी एक्सपो का दौरा कर शुभकामनाएं दीं.

    रात 12 बजे तक चलेगा नाइट मार्केट

    3 अक्टूबर को रात 9 बजे से 12 बजे तक नाइट मार्केट लगेगा. कार्निवाल थीम पर होने वाले इस आयोजन में जोकर, फायर जगर समेत कई आकर्षण होंगे. 2 अक्टूबर को हुई चित्रकला प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया. 4 से 7 साल की श्रेणी में कीमाया, सीधी सरावगी और प्रगति जैन, जबकि 12 से 18 साल की श्रेणी में अरण्या राठौड़, अभिनव कुमार और आदित्य कुमार विजेता रहे. प्रतियोगिता की संयोजिका जेसीरेट दीपिका माहेश्वरी, जेसीरेट पायल जैन और जेसीरेट श्वेता रूंगटा थीं.

    ट्रेजर हंट में 15 टीमों के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसकी संयोजिका जेसीरेट मनीषा झा, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल और जेसीरेट नलिनी जैन थीं. तंबोला का आयोजन जेसीरेट अंकिता अग्रवाल, जेसीरेट रिद्धि जालान और जेसीरेट कृति अग्रवाल की संयोजकता में हुआ.

    डॉग शो से फैशन शो तक होंगे कार्यक्रम

    3 अक्टूबर को डॉग शो और ‘वॉयस ऑफ एक्सपो’, 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता होगी. 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग में बाहर से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे. 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो आयोजित होगा. आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रमों में क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन और एंट्री टिकट की बुकिंग की जा सकती है.

    ये कंपनियां और ब्रांड्स जुड़े

    इस बार एक्सपो के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन (A legacy of trust) हैं. टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी पावर्ड बाय पार्टनर हैं.
    होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर, वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर और बागला सिक्योरिटी पार्टनर हैं. वहीं बलीफिया फोटोग्राफी, एनटीपीसी माइनिंग, आराध्या ट्रैवल, अपना मार्ट ग्रोसरी, मी एंड मॉम्स लाइफस्टाइल, एटीसी स्वच्छ, कैफीनेटर्स बेवरेज और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर हैं.

    एक्सपो को सफल बनाने में अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी और जेसी सीए दीपक पटेल जुटे हैं. जेसी सीए दीपक पटेल एक्सपो ट्रेजरर हैं.

    जेसी ऋषभ जालान डायरेक्टर बिजनेस, जेसी अनिमेश निखिल उपाध्यक्ष-बिजनेस, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल चेयरमैन, एक्सपो और लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया हैं. लेडीज विंग की सचिव जेसीरेट नलिनी जैन हैं.

    Also Read : एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    Expo Utsav एक्सपो उत्सव रांची जेसीआई मोरहाबादी मैदान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात
    Next Article झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.