Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में फिर बदला मौसम का मिजाज, मार्च की शुरुआत में ही बढ़ने लगी गर्मी
    झारखंड

    रांची में फिर बदला मौसम का मिजाज, मार्च की शुरुआत में ही बढ़ने लगी गर्मी

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी से ही गर्मी की आहट शुरू हो गई थी, लेकिन अब मार्च के पहले हफ्ते में इसका असर साफ महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

    होली पर साफ रहेगा आसमान, दिन में दिखेगा गर्मी का असर

    होली के दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। फगुनाहट वाली हल्की हवा चलने से सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन दिन में गर्मी अपना असर दिखाएगी।

    अधिकतम तापमान : करीब 31°C

    न्यूनतम तापमान : करीब 14°C

    सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन दोपहर में धूप तेज रहेगी।

    6-7 मार्च को आंशिक बादल, बारिश के आसार नहीं

    होली के बाद 6 और 7 मार्च को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं।

    अधिकतम तापमान : 33°C तक

    न्यूनतम तापमान : 16°C के आसपास

    हालांकि फिलहाल बारिश के कोई पुख्ता संकेत नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर कोई सिस्टम विकसित होता है तो हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अभी मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही रहेगा। 7 और 8 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बादल दिख सकते हैं, मगर बारिश की संभावना कम है। विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

    रात का पारा पांच साल में सबसे ज्यादा

    मार्च की शुरुआत से ही दिन और रात दोनों समय की ठंड लगभग खत्म हो गई है। इस बार रात का तापमान पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है।
    पिछले पांच वर्षों में मार्च में अधिकतम तापमान 40°C के पार नहीं गया, लेकिन अगर इसी तरह गर्मी बनी रही तो इस बार नया रिकॉर्ड बन सकता है।

    अनुमान है :

    पहले सप्ताह में तापमान 33-34°C तक, दूसरे सप्ताह में 35°C के पार और महीने के अंत तक 38°C तक पहुंचने की संभावना है।

    सरायकेला सबसे गर्म, हजारीबाग सबसे ठंडा

    बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला में 35.6°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान हजारीबाग में 14.2°C रहा।

    6 मार्च तक सुबह हल्की धुंध

    मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मार्च तक सुबह हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, आसमान साफ हो जाएगा।

    अधिकतम तापमान : 31-32°C

    न्यूनतम तापमान : 15-17°C

    राजधानी सहित दक्षिणी, उत्तरी, कोल्हान, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    धीरे-धीरे चढ़ेगा पारा

    मार्च के पहले सप्ताह में तापमान लगातार बढ़ेगा। यानी अब ठंड की विदाई तय है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा। ऐसे में दोपहर की तेज धूप से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी जा रही है।

    Also Read : ChandraGrahan 2026 Rashifal : राहु-केतु के साये में चंद्रग्रहण, 12 राशियों का पूरा हाल

    Hazaribagh temperature Heatwave Alert Jharkhand Holi weather update IMD Forecast IMD का पूर्वानुमान Jharkhand Mausam Samachar Jharkhand temperature. Jharkhand Weather News March Heat Update March Weather 2026 Ranchi Mausam Update Ranchi Temperature Today Ranchi weather Saraykela Temperature Temperature Rise in Ranchi Weather Forecast Jharkhand झारखंड का तापमान झारखंड का मौसम पूर्वानुमान झारखंड का मौसम समाचार झारखंड के मौसम की खबरें झारखंड में हीटवेव अलर्ट मार्च का मौसम 2026 मार्च का हीट अपडेट रांची का आज का तापमान रांची का मौसम रांची का मौसम अपडेट रांची में तापमान में बढ़ोतरी सरायकेला का तापमान हजारीबाग का तापमान होली का मौसम अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleChandraGrahan 2026 Rashifal : राहु-केतु के साये में चंद्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव
    Next Article कुख्यात कृष्णा गोप के शूटर पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, एक घायल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.