Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण
    झारखंड

    झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 अक्टूबर को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं.

    इस संबंध में शुक्रवार को एडीजी (जैप) प्रिया दुबे ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

    मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर आईजी (जैप) सुनील भास्कर और डीआईजी (जैप) कार्तिक एस. भी उपस्थित रहे.

    बता दें, चार दिवसीय 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की शुरूआत 22 अक्टूबर को हुई है, जिसका उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया था.

    विभिन्न राज्यों के पुलिस संगठन के खिलाड़ी लेते हैं भाग

    अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता केवल पुलिसकर्मियों के बीच तीरंदाजी का मुकाबला नहीं है. इसमें देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ी अलग-अलग तरह के धनुष, अलग-अलग दूरी और व्यक्तिगत, टीम तथा मिश्रित टीम स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं.

    इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी की तीन प्रमुख विधाएं होती हैं, रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड. वर्ष 2026 में रांची में आयोजित प्रतियोगिता 22 से 26 अक्टूबर तक निर्धारित है. इसमें 37 स्पर्धाओं में मुकाबले हो रहे हैं. इसमें देश की 29 टीमों में 432 खिलाड़ी शामिल होंगें. झारखंड तीसरी बार मेजबानी कर रहा है, इससे पहले 2013 व 2016 में आयोजन हुआ था.

    Also Read : झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद
    Next Article सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.