Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Parvathi payamma
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केरल के एर्नाकुलम जिले से इंसानियत और रिश्ते की एक बेहद खास कहानी सामने आई है. चोट्टानिक्करा में एक ईसाई पादरी के घर सोमवार को वैदिक मंत्र गूंजे, दीप जलाए गए और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ 88 साल की पार्वती उर्फ पयम्मा को अंतिम विदाई दी गई. लेकिन खास बात ये है कि पयम्मा हिंदू थीं और जिस घर में उनकी अंतिम रस्में हुईं, वह घर ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरी फादर ओ. जे. जैकब का है.

    26 साल पहले घर में काम करने आई थीं

    पार्वती की कहानी जैकब के परिवार में साल 2000 से शुरू होती है, जब पार्वती जैकब के घर में काम करने आई थी. उस समय पार्वती की जीवन आसान नहीं थी. क्योंकि पार्वती ने महज 9 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था. इसके बाद उन्होंने कई घरों में काम किया और करीब 35 साल तक घरेलू कामगार के तौर पर जिंदगी बिताई.

    लेकिन जैकब परिवार के घर आने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. छह साल की बच्ची के लिए मां जैसी बन गईं. दरअसल, उस समय फादर जैकब की पत्नी का निधन हो चुका था. उनकी छह साल की बेटी मेरिन की जिम्मेदारी अकेले फादर जैकब पर थी. पार्वती ने मेरिन की देखभाल शुरू की. धीरे-धीरे दोनों के बीच ऐसा रिश्ता बना कि मेरिन उन्हें घर की काम करने वाली महिला नहीं, बल्कि मां जैसा मानने लगीं.

    द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, फादर जैकब ने को बताया कि उनकी बेटी पार्वती को प्यार से ‘पयम्मा’ कहती थी. समय के साथ पयम्मा इस परिवार का इतना अहम हिस्सा बन गईं कि जब मेरिन की शादी हुई, तब भी वह चर्च में उनके साथ मां की तरह खड़ी रहीं.

    मौत के बाद भी परिवार ने निभाया रिश्ता

    पयम्मा की तबीयत करीब एक हफ्ते से खराब थी और वह पेलिएटिव केयर में थीं. रविवार रात 88 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. इसके बाद जैकब परिवार ने तय किया कि पयम्मा की अंतिम विदाई उसी हिंदू परंपरा के अनुसार होगी, जिसे वह (पयम्मा) मानती थीं.

    घर पर हिंदू पुरोहित ने मंत्र पढ़े, धार्मिक रस्में हुईं और पयम्मा के दूर के रिश्तेदारों ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं. फादर जैकब ने कहा कि 26 साल तक साथ रहने के बाद पयम्मा धीरे-धीरे उनके घर की सदस्य बन गई थीं.

    सिर्फ एक परिवार की नहीं थीं पयम्मा

    पयम्मा का रिश्ता सिर्फ जैकब परिवार तक सीमित नहीं था. चोट्टानिक्करा पंचायत सदस्य अलीना जॉर्ज ने बताया कि इलाके के कई बच्चे भी पयम्मा को मां की तरह मानते थे. लोग उन्हें पार्वती के बजाय प्यार से ‘पयम्मा’ कहते थे.

    सोमवार को उनकी अंतिम विदाई के लिए इलाके की कई लड़कियां भी पहुंचीं. ये वही लड़कियां थीं, जो पयम्मा के प्यार और देखभाल के बीच बड़ी हुई थीं. धर्म अलग था, रिश्ता अपना था. पयम्मा की कहानी बहुत सीधी है. वह 26 साल पहले एक घर में काम करने आई थीं. लेकिन वक्त के साथ वह उसी घर की सदस्य बन गईं.

    और जब आखिरी विदाई का वक्त आया, तो उस परिवार ने उनके धर्म को नहीं, उनकी पहचान और उनकी भावनाओं को सम्मान दिया. शायद यही वजह है कि पयम्मा की आखिरी विदाई सिर्फ एक परिवार का अंतिम संस्कार नहीं थी, बल्कि एक ऐसे रिश्ते की कहानी थी, जो धर्म से नहीं, अपनापन और इंसानियत से बना था.

    Also Read : दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

    एर्नाकुलम जिले केरल चोट्टानिक्करा पयम्मा पार्वती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.