दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा. दोनों संस्थानों में सदर अस्पताल को शामिल करते हुए कुल 1,000-1,000 बिस्तरों की व्यवस्था करने की योजना है. इसके साथ ही MBBS की सीटें बढ़ाने और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों का विस्तार करने की तैयारी है. दुमका मेडिकल कॉलेज के विकास पर करीब 375 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य … Read More