मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

रांची:  सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. दीपांकर भट्टाचार्य ने रूपी सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को रूपी सोरेन का हमेशा साथ मिला. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में चल रही विकास … Read More

लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

जोहार लाइव ब्यूरो ‘लोहरदगा’ जिले की अर्थव्यवस्था की जान कहे जाने वाले बॉक्साइट परिवहन का काम 17 तारीख से बाधित है. इससे लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले के हजारों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चिंता जताते हुए हिंडालको कंपनी, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द समाधान निकालने की मांग की है. एसोसिएशन के अनुसार बॉक्साइट परिवहन से ट्रक मालिकों के साथ चालक, सहचालक, लोडर, अनलोडर, मिस्त्री और छोटे-बड़े दुकानदारों की रोजी-रोटी जुड़ी है. परिवहन बंद होने से सभी का काम प्रभावित हुआ है. कई परिवारों को घर का खर्च चलाने, … Read More

मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

 जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड के किसानों की उपज को सुरक्षित रखने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से रांची जिले के मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा में सोमवार को 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का शुभारंभ किया गया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शीतगृह के साथ 100 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन किया. इस दौरान सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को कृषि उत्पादों के परिवहन एवं विपणन के लिए ₹1 करोड़ 4 लाख 50 हजार की परिसंपत्तियां वितरित की गईं. बुढ़ाखुखरा में लगभग ₹15.01 करोड़ की लागत से दो … Read More

RIIMS

झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

जोहार लाइव ब्यूरो  रिम्स, रांची से होमगार्ड जवानों को हटाने के फैसले के खिलाफ झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करने की तैयारी शुरू कर दी है. संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. साथ ही, रिम्स से जवानों को हटाने की कार्रवाई को चुनौती देने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है. एसोसिएशन का कहना है कि वर्षों से सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे होमगार्ड जवानों को हटाने का फैसला उनके रोजगार और भविष्य पर सीधा असर डाल सकता … Read More

झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड में दीपावली से पहले स्वास्थ्यकर्मियों के लंबित वेतन और मानदेय का भुगतान करना होगा. भुगतान में देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक में यह सख्त निर्देश दिया. उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों, आउटसोर्स कर्मियों और सहियाओं का बकाया भुगतान प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा. साथ ही, 30 सितंबर तक के लंबित भुगतान का निपटारा करने का भी निर्देश दिया. 26 अक्टूबर को आयोजित हुई इस … Read More

CM

झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इन गांवों के खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज है. इससे संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री … Read More

JOHAR LIVE BREAKING जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

किसलय शानू जेपीएसी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट में खुलासा हुआ कि जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये भी पैसा पहुंचाये जाते थे. हवाला के जरिये पैसों का लेन- देन के लिए 10 रुपये का नोट को कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. सीआइडी की चार्जशीट के अनुसार बिनसय एजेंसी के निदेशक अरूण कुमार की मुलाकात एल ख्यांगते से धर्मेंद्र के माध्यम से जेपीएससी अध्यक्ष के आवास में हुई थी. जिसके बाद जेट परीक्षा संचालित करने का काम मिला था. काम के एवज में अध्यक्ष के द्वारा दो करोड़ रुपये और परीक्षा आयोजित करने … Read More

Mallikarjun kharge

खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी विवाद तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बयान के विरोध में सोमवार यानि की आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने खरगे की टिप्पणी की निंदा करते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है. मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण … Read More

गोड्डा

गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

जोहार लाइव ब्यूरो देशभर में दशहरा बीत गया और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी हो चुका है. लेकिन झारखंड के गोड्डा में मां दुर्गा की एक प्रतिमा अब भी पंडाल में विराजमान है. वजह है विसर्जन की जगह को लेकर मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन के बीच विवाद. मंदिर कमेटी का कहना है कि विसर्जन की तारीख तय होने और अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने अपना फैसला बदल दिया. दो दिन तक विवाद नहीं सुलझा, तो अब कमेटी मंदिर परिसर के पास ही तालाब खुदवा रही है, ताकि वहां प्रतिमा का विसर्जन किया जा सके. यह मामला गोड्डा के … Read More

DGP

पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो पुलिस अधिकारी पर दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपों से जुड़े मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने झारखंड के DGP से फिर रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने 28 दिसंबर 2026 तक मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. यह मामला झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी की शिकायत से जुड़ा है. राजीव कुमार तिवारी ने 27 मई 2022 को NHRC में शिकायत की थी. इसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर मारपीट, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. शिकायत में धुर्वा थाना के … Read More