MD shami

शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

क्या टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन का पैमाना हर किसी के लिए एक जैसा है? क्या फिटनेस के नाम पर मोहम्मद शमी के साथ अलग रवैया अपनाया गया? अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ शमी के एक सवाल ने इन चर्चाओं को फिर हवा दे दी है. टीम से बाहर चल रहे शमी ने जब अपनी फिटनेस पर सवाल उठाया, तो क्रिकेट जगत में हलचल मच गई. उनका सीधा सवाल था- अगर मैं 50 ओवर की टीम के लिए फिट नहीं था, तो फिर रणजी ट्रॉफी कैसे खेल रहा था? शमी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज़ हो … Read More

ISRO

ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO में नौकरी करने और देश के स्पेस मिशन का हिस्सा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अंतरिक्ष विभाग (DoS) और ISRO ने कुल 746 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती में 336 स्थायी पद और 410 अप्रेंटिसशिप पद शामिल हैं. यह भर्ती ऐसे समय में शुरू की गई है, जब ISRO में कर्मचारियों की कमी की बात सामने आ रही है. हालांकि, स्थायी नौकरी के लिए निकाले गए 336 पदों की संख्या कुल खाली पदों के मुकाबले काफी कम है. आंकड़ों के मुताबिक, ISRO … Read More

शहजाद पूनावाला

बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस बार ऐसा तंज कसा कि बयान राजनीति से ज्यादा कॉमेडी शो का हिस्सा लगने लगा.  पूनावाला ने कहा कि वे पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हैं, क्योंकि 12 साल हो गए, लेकिन मोदी ठीक से ‘डिक्टेटर’ भी नहीं बन पाए. पूनावाला ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘फ्रेंड्स, आई एम टोटली डिसअपॉइंटेड विद प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी. 12 साल हो गए और वे एक फेलियर हैं.. फेलियर.. उनको ठीक से डिक्टेटर बनना भी नहीं आ रहा है.’ ‘असली डिक्टेटरशिप देखनी है तो कांग्रेस का इतिहास देखिए’ इसके … Read More

Arvind Kejriwal

E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि वे 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करेंगे और केंद्र की E20 फ्यूल पॉलिसी में बदलाव की मांग करने वाली नागरिकों की एक याचिका सौंपेंगे. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में E20 फ्यूल पर आयोजित एक टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “मैं मंगलवार दोपहर अर्जियां इकट्ठा करूंगा और करीब 100 लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च का नेतृत्व करूंगा.” बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने … Read More

जितपुर खनन परियोजना

झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

जितपुर खनन परियोजना क्षेत्र के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी अच्छी पहल शुरू की गई है. टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन की ओर से 15 युवाओं को एलएमवी यानी लाइट मोटर व्हीकल चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. इनमें 13 युवक और 2 युवतियां शामिल हैं. यह प्रशिक्षण एक महीने तक चलेगा. इसका मकसद युवाओं को ड्राइविंग का हुनर सिखाकर उन्हें नौकरी या अपना काम शुरू करने के लिए तैयार करना है. प्रशिक्षण के लिए सभी युवाओं को गोड्डा के दीक्षित ऑटो ड्राइविंग सेंटर भेजा गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत पहाड़पुर की पंचायत … Read More

श्रावणी मेला

झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सरकार ने इस बार खास सुविधा की तैयारी की है. अब श्रद्धालु सड़क मार्ग के अलावा हेलीकॉप्टर से भी देवघर और बासुकीनाथ धाम की यात्रा कर सकेंगे. इतना ही नहीं, हेलीकॉप्टर से देवघर, बासुकीनाथ और त्रिकूट का आसमान से दर्शन करने का मौका भी मिलेगा. यह हेलीकॉप्टर सेवा 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी. सरकार की ओर से यह सुविधा श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के साथ झारखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की जा रही है. हेलीकॉप्टर सेवा की … Read More

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पहलगाम जैसी वारदात को अंजाम देते हुए दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलाम इलाके में हुई. मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है. दोनों ईंट-भट्ठे पर काम करते थे. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने दोनों मजदूरों का नाम पूछने के बाद उन्हें गोली मारी. स्थानीय लोगों ने करीब 10-12 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त ईंट-भट्ठे पर कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने सिर्फ … Read More

Durba Banerjee

कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

मुस्कान चौधरी  कभी आसमान में उड़ते जहाज को देखकर ज्यादातर लोग बस उसे निहारते थे. लेकिन एक लड़की ऐसी भी थी, जिसने उस जहाज में अपना भविष्य देख लिया था. उस दौर में जब पायलट की सीट को पुरुषों के लिए ही बना माना जाता था, एक भारतीय महिला ने कॉकपिट तक पहुंचकर इतिहास रच दिया. नाम था दुर्बा बनर्जी. दुर्बा की कहानी सिर्फ भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनने की कहानी नहीं है. यह उस महिला की कहानी है, जिसने अपने समय की सोच से आगे जाकर सपना देखा और फिर उसे सच भी किया. आज जब भारत … Read More

..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

देशभर में परीक्षा सुरक्षा को लेकर चल रही बहस के बीच ओडिशा में मेडिकल पोस्टग्रेजुएट (PG) परीक्षा को लेकर नया विवाद सामने आया है. आरोप है कि जनरल सर्जरी MD/MS (2023-26 बैच) का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के बाद एक WhatsApp ग्रुप में शेयर किया गया. शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि परीक्षा के दौरान कुछ WhatsApp नंबरों से प्रश्नों के जवाब भी भेजे गए. इससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं. शिकायत के बाद बढ़ाई गई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा यह मामला ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (OUHS) से जुड़ा है. शिकायत मिलने … Read More

Raghav Chadda

NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

NEET पेपर लीक मामले पर लंबे समय तक चुप रहने को लेकर उठ रहे सवालों का राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अब जवाब दिया है. संसद के मानसून सत्र के दौरान एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा करते हुए चड्ढा ने बताया कि आखिर उन्होंने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर पहले खुलकर बयान क्यों नहीं दिया. राघव चड्ढा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए उनकी जिम्मेदारी सरकार से सवाल पूछने और जनता के मुद्दे उठाने की थी. लेकिन अब उनकी भूमिका बदल गई है. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में होने के बाद उनकी जिम्मेदारी सिर्फ सवाल उठाना नहीं, … Read More