झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

रांची: झारखंड के करीब 1.91 लाख सरकारी कर्मचारियों के वेतन को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है. वित्त विभाग ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों को हर महीने समय पर वेतन और तय भत्ते मिलें. वेतन भुगतान में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए. वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने 30 जुलाई 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया है. सरकार के संज्ञान में आया था कि कुछ विभागों और कार्यालयों में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. इसके बाद वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय नियमों का … Read More

अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई सख्त या दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ दर्ज सभी FIR की सूची अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है. जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच ने मामले की सुनवाई की. अब अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी. अभिषेक बनर्जी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज कई FIR को रद्द करने की मांग की है. उनका कहना है कि चुनाव … Read More

Bhagwant Maan

पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह मामला बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है. उस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं पर दंगा करने और गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने का केस दर्ज किया था. हालांकि, नवंबर 2025 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस केस को रद्द कर दिया था. अब चंडीगढ़ प्रशासन ने हाई कोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में … Read More

Rajiv Gandhi

गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं जो सिर्फ कुछ सेकंड के होते हैं, लेकिन उनका असर दशकों तक महसूस किया जाता है.30 जुलाई 1987 भी ऐसा ही एक दिन था. भारत और श्रीलंका के रिश्तों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर था. दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो चुका था. दुनिया की निगाहें कोलंबो पर थीं और हर कोई उम्मीद कर रहा था कि यह समझौता श्रीलंका में वर्षों से चल रहे संघर्ष का अंत करेगा. लेकिन उसी समारोह के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे माहौल को बदल दिया. गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण कर रहे भारत के … Read More

E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

देश में E20 पेट्रोल को ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है. लेकिन वर्तमान में इसकी सबसे बड़ी कीमत कौन चुका रहा है? पेट्रोल भरवाने वाला वाहन मालिक, सरकारी खजाना या दोनों? संसद में सरकार के अपने जवाब इस सवाल को और बड़ा बना देते हैं. अगर E20 इतना फायदेमंद है तो पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं हुआ? E20 लागू होने के बाद कई वाहन मालिक माइलेज कम होने और पुराने वाहनों की अनुकूलता को लेकर चिंता जता रहे हैं. एथनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से कम होती है, इसलिए विशेषज्ञ भी मानते हैं कि कुछ वाहनों … Read More

ED

झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार (28 जुलाई) को ईडी की रांची जोनल ऑफिस की टीम ने धनबाद में एक साथ 31 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज कर दिया गया, जबकि 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई. इसके अलावा 200 से ज्यादा संदिग्ध संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और कई अहम डिजिटल सबूत भी ईडी के हाथ लगे हैं. ईडी की यह कार्रवाई अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र … Read More

Rahul gandhi

राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान जब देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य का मुद्दा उठा, तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं की नाराजगी और उनके सम्मान की बात की. उन्होंने कहा कि छात्रों का गुस्सा पूरी तरह जायज था, क्योंकि वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. राहुल ने कहा कि देश का युवा सिर्फ सम्मान चाहता है और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए. छात्रों के प्रदर्शन में नफरत नहीं थी, बल्कि अपने भविष्य को सुरक्षित करने की चिंता थी. उन्होंने कहा कि यही युवा कल देश की दिशा तय करेंगे, इसलिए … Read More

एनिमेशन

‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

New Delhi : आज बच्चों की दुनिया एनिमेशन से भरी हुई है. रामायण से लेकर महाभारत और कृष्ण की कहानियां भी अब एनिमेटेड फिल्मों और सीरीज के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंच रही हैं. ऐसे में सवाल उठा कि अगर भगवान जगन्नाथ को भी एनिमेटेड रूप में दिखाया जाए, तो क्या इससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित होगी? यही सवाल सुप्रीम कोर्ट के सामने पहुंचा. कोर्ट ने साफ कहा कि सिर्फ कुछ लोगों के नाराज होने से किसी फिल्म पर रोक नहीं लगाई जा सकती. इसी के साथ भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर रोक लगाने … Read More

JRD Tata

JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

“कोई भी देश तभी आगे बढ़ सकता है, जब उसके उद्योग, विज्ञान और लोग साथ-साथ आगे बढ़ें.” यह सोच सिर्फ एक विचार नहीं थी, बल्कि जेआरडी टाटा के पूरे जीवन का आधार थी. आज जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह मजबूत कर रहा है, टाटा समूह देश के सबसे भरोसेमंद कारोबारी घरानों में गिना जाता है और एयर इंडिया एक बार फिर टाटा परिवार का हिस्सा है, तब एक नाम सबसे पहले याद आता है. वह नाम है जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, जिन्हें दुनिया जेआरडी टाटा के नाम से जानती है. 29 जुलाई 1904 को पेरिस … Read More

विश्व हेपेटाइटिस दिवस

World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

“अगर मैं आपसे कहूं कि दुनिया में हर 30 सेकेंड में एक व्यक्ति हेपेटाइटिस से जुड़ी बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देता है, तो शायद यह आंकड़ा आपको चौंका दे. लेकिन यही हकीकत है.” हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के लिए प्रेरित करना और इस बीमारी से होने वाली मौतों को कम करना है. यह दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग की जयंती पर मनाया जाता है. उन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की और इसकी वैक्सीन विकसित करने … Read More