सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

जामताड़ा : झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा, जो रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, उसका सोमवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. दुर्गेश झा, डॉ. मिकी माझी और डॉ. विशाल की टीम ने जांच के दौरान मृतक के शरीर से दो गोलियां बरामद कीं। डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर पर कई जगह गोलियों के आर-पार होने के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ है कि मुठभेड़ के दौरान उसे कई गोलियां लगी थीं। पोस्टमार्टम हाउस … Read More

जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

रांची : झारखंड में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड ने इस मामले में व्यापक स्तर पर जांच शुरू कर दी है। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में संभावित गड़बड़ियों और पेपर लीक से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और संदिग्ध व्यक्तियों के बीच हुए संपर्कों की भी जांच की जा रही है। सीआईडी के अनुसार, अब तक की जांच में कुछ ऐसे … Read More

Keshav Prasad Maurya

यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन के मदरसों पर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासी बहस तेज हो गई है. कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तस्लीमा नसरीन ने दावा किया कि बांग्लादेश के मदरसे “जिहादी तैयार करने की फैक्ट्री” बन गए हैं और कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक कट्टरता लगातार बढ़ रही है और इसके लिए मदरसों की शिक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जानी चाहिए. तस्लीमा नसरीन के इस बयान का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने और भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने … Read More

Anurag Thakur, Parvesh Verma

‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

‘गोली मारो सालों को’ जैसे कथित भड़काऊ भाषणों को लेकर भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज कर दी है. सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल के उस फैसले को चुनौती देते हुए समीक्षा याचिका दाखिल की थी, जिसमें अदालत ने कहा था कि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए भाषणों के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता. सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले के फैसले पर दोबारा विचार करने का कोई आधार … Read More

प्रतुल शाहदेव

झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

 रांची :  14वीं जेपीएससी विवाद में अब बीजेपी भी अब आक्रामक हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और जेएमएम पर तीखा हमला बोला है. हेमंत सोरेन सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती घोटालों का आरोप लगाते हुए सरकार के साढ़े छह वर्षों के कार्यकाल में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कार्यकाल युवाओं के सपनों की हत्या और भर्ती प्रक्रिया पर अविश्वास का प्रतीक बन गया है. भाजपा ने मुख्यमंत्री से तत्काल … Read More

जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

रांची : झारखंड में जेपीएससी प्रकरण में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है. सीआईडी की विंग हर दिन एक नए गिरोह की तलाश में जुटी है. सीआईडी ने अब तक तीन बार पूर्व चैयरमेन एल. ख्यांगते से पूछताछ की, जिसके बाद सोमवार की सुबह झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में छापेमारी शुरु की. इस दौरान सीआईडी की टीम बिचौलिया और टीडीपीएल कंपनी के कर्मचारियों की तलाश कर रही है. सूत्रों की मानें, तो सीआईडी की टीम झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि, अभी … Read More

सुनील छेत्री

सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

अधिकतर खिलाड़ियों के लिए संन्यास का मतलब होता है मैदान से विदाई और करियर पर पूर्ण विराम. लेकिन सुनील छेत्री की कहानी कुछ अलग है. उनके लिए संन्यास शायद पूर्ण विराम नहीं, बल्कि एक अल्पविराम रहा. करीब दो दशक तक भारतीय फुटबॉल टीम की जर्सी पहनने के बाद जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा, तो लगा कि उनके करियर का सबसे बड़ा अध्याय खत्म हो गया है. लेकिन फुटबॉल से उनका रिश्ता इतना गहरा था कि कहानी ने जल्द ही एक नया मोड़ ले लिया. एक तरफ राष्ट्रीय टीम से विदाई का भावुक पल था, तो दूसरी तरफ क्लब … Read More

रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

जामताड़ा : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. यह एनकाउंटर जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के कुसोई मोड़ के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान कैदी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था. पुलिस का दावा है कि इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की और एक जवान का हथियार छीन लिया. इसके बाद पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ … Read More

सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

रांची : झारखंड के बोकारो जिले से लंबे समय से लापता तीन लोगों की तलाश को लेकर सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने एक्शन प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत अब लापता तीनों बुजुर्गों की तलाश देशभर की लगभग 17 हजार से ज्यादा थानों की पुलिस करेगी. सीआईडी की ओर से जारी ‘ह्यू एंड क्राई नोटिस’ के माध्यम से सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस से इनकी तलाश में सहयोग मांगा गया है. सीआईडी की ओर से जारी पत्र में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों, दिल्ली और चंडीगढ़ के पुलिस आयुक्तों तथा अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस … Read More

किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

जब आप तिरंगे को लहराते हुए देखते हैं, तो आपके दिमाग में सबसे पहले क्या ख्याल आता है? जज्बा, जुनून और देशभक्ति या अपने देश के प्रति सम्मान और उसकी पहचान? लेकिन क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि भारत के इस तिरंगे को डिजाइन किसने किया था? चलिए, आज हम उसी शख्स की कहानी जानते हैं. शुरुआत से शुरू करते हैं.. भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले विभूति का नाम पिंगली वेंकैया है. पिंगली वेंकैया वर्तमान आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के भटलापेनुमरु गांव के रहने वाले थे. उनका जन्म 2 अगस्त 1876 को … Read More