Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Keshav Prasad Maurya
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन के मदरसों पर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासी बहस तेज हो गई है. कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तस्लीमा नसरीन ने दावा किया कि बांग्लादेश के मदरसे “जिहादी तैयार करने की फैक्ट्री” बन गए हैं और कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक कट्टरता लगातार बढ़ रही है और इसके लिए मदरसों की शिक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जानी चाहिए.

    तस्लीमा नसरीन के इस बयान का समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने और भी तीखी टिप्पणी की।

    उन्होंने कहा,

    “मदरसा बांग्लादेश का हो, चाहे पाकिस्तान का हो या भारत का हो, यदि वास्तव में देखा जाए, तो मदरसे अघोषित तौर पर आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्टरी हैं।”

    केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है. विपक्षी दलों और कई मुस्लिम संगठनों ने इस तरह की टिप्पणियों को पूरे मदरसा तंत्र और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताया है, जबकि भाजपा का कहना है कि उसका निशाना कट्टरपंथ और आतंकवाद है, किसी धर्म विशेष के लोग नहीं.

    केशव प्रसाद मौर्य के पहले के विवादित बयान

    यह पहली बार नहीं है जब केशव प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों. इससे पहले भी वे कई मौकों पर तीखी राजनीतिक टिप्पणियां कर चुके हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा था कि “भाजपा को वोट देना पाकिस्तान पर एटम बम गिराने जैसा है.” इस बयान को लेकर विपक्ष ने चुनावी भाषणों की मर्यादा पर सवाल उठाए थे. वहीं राम मंदिर आंदोलन के दौरान और उसके बाद कई बार उन्होंने कहा कि “अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अब काशी और मथुरा की बारी है.” इस बयान को लेकर भी राजनीतिक विवाद हुआ था.

    ज्ञानवापी विवाद पर उन्होंने कहा था कि “जहां शिवलिंग है, वहां मस्जिद कैसे हो सकती है?” विपक्ष ने इसे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला बयान बताया था. समय-समय पर उन्होंने विपक्षी दलों पर “मुस्लिम तुष्टिकरण” की राजनीति करने का आरोप लगाया है और कहा है कि तुष्टिकरण की राजनीति देश के लिए नुकसानदायक है.

    गौरतलब है कई चुनावी सभाओं में उन्होंने यह भी कहा कि “जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं”, जिस पर भी विपक्ष ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया था. अब ये बयान ये और भी विवादित और ध्रुवीकृत है.

    तस्लीमा नसरीन और केशव प्रसाद मौर्य के बयानों ने एक बार फिर मदरसा शिक्षा, धार्मिक कट्टरता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर राष्ट्रीय बहस छेड़ दी है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों, मुस्लिम संगठनों और सामाजिक समूहों की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है.

    Also Read : ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    Bharatiya Janata Party Bjp Controversial Statement education hindi news Indian politics Johar Live Keshav Maurya Keshav Prasad Maurya Madrasa Madrasas Minority Issues News political controversy terrorism Terrorist Remark Up Uttar Pradesh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    Latest Posts

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.