Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शहजाद पूनावाला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस बार ऐसा तंज कसा कि बयान राजनीति से ज्यादा कॉमेडी शो का हिस्सा लगने लगा.  पूनावाला ने कहा कि वे पीएम मोदी से पूरी तरह निराश हैं, क्योंकि 12 साल हो गए, लेकिन मोदी ठीक से ‘डिक्टेटर’ भी नहीं बन पाए.

    पूनावाला ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘फ्रेंड्स, आई एम टोटली डिसअपॉइंटेड विद प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी. 12 साल हो गए और वे एक फेलियर हैं.. फेलियर.. उनको ठीक से डिक्टेटर बनना भी नहीं आ रहा है.’

    ‘असली डिक्टेटरशिप देखनी है तो कांग्रेस का इतिहास देखिए’

    इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी को असली डिक्टेटरशिप और इमरजेंसी समझनी है तो वह कांग्रेस के इतिहास को देखे. पूनावाला ने इंदिरा गांधी के दौर की इमरजेंसी, आंदोलनों पर कार्रवाई और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी उन बच्चों को माफ करने की बात करते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कार्रवाई के आरोप लगाए जा रहे हैं.

    पूनावाला ने कांग्रेस शासित राज्यों में प्रदर्शन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज मामलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अलग-अलग मामलों में लोगों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं और इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देखा जाना चाहिए.

    ‘लेफ्ट-लिबरल्स की उम्मीदों पर आपने पानी फेर दिया’

    अपने बयान में उन्होंने रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधा. पूनावाला ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान लोगों को चुप कराने और कार्रवाई की बात कही जाती है. पूनावाला यहीं नहीं रुके. उन्होंने लेफ्ट-लिबरल्स पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन ‘डिक्टेटर’ बन जाएंगे, लेकिन उनकी यह उम्मीद भी पूरी नहीं हुई.

    आखिर में पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा,

    ‘क्या मोदी जी, 12 साल हो गए, अब भी डिक्टेटर नहीं बन पा रहे हैं? इन लेफ्ट-लिबरल्स की सारी उम्मीदों पर आपने पानी फेर दिया है. यू हैव फेल्ड.’

    यानी पूनावाला का पूरा बयान एक तरह से कांग्रेस पर हमला और पीएम मोदी के खिलाफ लगाए जाने वाले ‘तानाशाही’ के आरोपों पर व्यंग्य था. उन्होंने उलटे सवाल किया कि अगर मोदी वास्तव में तानाशाह होते, तो क्या आलोचकों और प्रदर्शनकारियों को इतनी आसानी से अपनी बात कहने का मौका मिलता?

    Also Read : E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleE20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च
    Next Article ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    Latest Posts

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.