सिमडेगा। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के केराटोली गांव में मुर्गा लड़ाई के जरिए सट्टेबाजी कराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामलाल महतो (28) और मनभरन महतो (52), दोनों निवासी केराटोली के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, बुधवार को दिन में करीब 11 बजे गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि गांव में खुले स्थान पर मुर्गा लड़ाई के जरिए सट्टेबाजी कराई जा रही है. सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया.
मामले में पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 24/2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2)/292, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(i) और बंगाल सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Also Read : झारखंड : पलायन रोकने से लेकर औद्योगिक विकास तक, ‘थिंक 2029’ में राज्य के भविष्य पर मंथन


