Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पहलगाम जैसी वारदात को अंजाम देते हुए दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलाम इलाके में हुई. मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है. दोनों ईंट-भट्ठे पर काम करते थे.

    जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने दोनों मजदूरों का नाम पूछने के बाद उन्हें गोली मारी. स्थानीय लोगों ने करीब 10-12 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी. बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त ईंट-भट्ठे पर कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने सिर्फ इन दोनों को निशाना बनाया.

    बाइक से पहुंचे थे दो आतंकी, TRF से जुड़े होने का शक

    हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो आतंकी बाइक से मौके पर पहुंचे थे. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि हमले में लश्कर-ए-तैयबा की शाखा माने जाने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का हाथ हो सकता है. TRF पर पहले भी गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं.

    घटना पर किसने क्या कहा

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख जताया. उन्होने कहा कि मृतकों के परिवारों को पहले से तय छह लाख रुपये के मुआवजे के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. हालांकि उन्होने यह भी कहा कि मुआवजा परिवार के दुख के काम को कम नहीं कर सकती.

    कांग्रेस के सांसद प्रियांका गांधी वाड्रा ने कहा कि कुलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुआ कायराना आतंकी हमला अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय है. ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की पहचान पूछकर हत्या करना बेहद घृणित एवं मानवता विरोधी कृत्य है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है.

    कांग्रेस से सांसद और लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए दुस्साहसी आतंकी हमले में देश के दो श्रमिकों की हत्या अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिवारों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. आतंकियों के ऊपर इस कायराना हमले के लिए सख्त कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। आतंकवाद के खिलाफ देश हमेशा एकजुट है.

    भाजपा नेता और जम्मू कश्मीर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुनिल शर्मा ने कहा कि कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुख हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मज़दूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. मैं इस बर्बर हरकत की निंदा करता हूँ. पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ. दोषियों को सज़ा दिलाई जाएगी.

    पीडीपी की अध्यक्ष मेहबुबा मुफ्ती ने कहा कि आज कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मज़दूरों की हत्या की मैं कड़ी निंदा करता हूँ. वे अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर से दूर जाकर कड़ी मेहनत करते हैं. हिंसा की ऐसी बेमतलब की घटनाओं में उन्हें निशाना बनाना अकल्पनीय रूप से क्रूर है.

    खबर बनाएं जाने तक प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुई है.

    Also Read : कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    कुलगाम आतंकी हमला जम्मू और कश्मीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?
    Next Article झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    Latest Posts

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.