Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी
    क्राइम

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुस्कान चौधरी 

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफिज़ सईद को सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया है. एजेंसी ने जम्मू की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में हाफिज़ सईद पर हमले की साजिश रचने, सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. NIA का दावा है कि जांच के दौरान जुटाए गए वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों से पाकिस्तान की भूमिका और हाफिज़ सईद की कथित संलिप्तता के अहम तथ्य सामने आए हैं.

    एनआईए ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज़ सईद पर व्यक्तिगत तौर पर और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा तथा उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट के प्रमुख के रूप में आरोप लगाए हैं. एजेंसी का कहना है कि जांच में मिले सबूतों के आधार पर उसकी भूमिका को चार्जशीट में शामिल किया गया है.

    भारत के खिलाफ साजिश और युद्ध छेड़ने के आरोप

    चार्जशीट में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से आतंकी साजिश रचने से जुड़ी धाराएं भी लगाई गई हैं.

    एनआईए के अनुसार, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पाकिस्तान से रची गई साजिश, हाफिज़ सईद की कथित भूमिका और वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण तथा जमीनी पड़ताल के दौरान जुटाए गए सबूतों का विस्तृत उल्लेख किया गया है. यह चार्जशीट पहले दाखिल की गई 1,597 पन्नों की मूल चार्जशीट के बाद पेश की गई है.

    इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को दाखिल चार्जशीट में एनआईए ने पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जट्ट को आरोपी बनाया था. इसके अलावा जुलाई 2025 में ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए तीन आतंकियों और दो गिरफ्तार आरोपियों को भी चार्जशीट में शामिल किया गया था. जांच एजेंसी ने लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ को भी इस साजिश में कानूनी इकाई के रूप में आरोपी बनाया है.

    22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया था. इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी. घटना के बाद पहलगाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शुरुआती जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामला एनआईए को सौंप दिया.

    एनआईए का कहना है कि वह इस मामले में पाकिस्तान से संचालित पूरे आतंकी नेटवर्क और सीमा पार से रची गई साजिश की जांच कर रही है. एजेंसी का उद्देश्य हमले की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका का पता लगाकर उन्हें कानून के दायरे में लाना है.

    Also Read : एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये 
    Also Read : शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे… की अवधारणा को बहस में लाने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जानिये
    Next Article झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.