बेकन फैक्ट्री

झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

कांके स्थित झारखंड की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री को एक बार फिर आधुनिक तकनीक के साथ जीवंत करने की तैयारी शुरू हो गई है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को फैक्ट्री का निरीक्षण कर इसके पुनर्जीवन की दिशा में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ जरूरी सुधार और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की. निरीक्षण के दौरान हैदराबाद स्थित National Meat Research Institute (NMRI) से पहुंचे विशेषज्ञों और इंजीनियरों की टीम भी मौजूद रही. टीम ने फैक्ट्री की मौजूदा तकनीकी स्थिति, जरूरी बदलाव, आधुनिक सुविधाओं और … Read More

Supreme court

”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

जोहार लाइव ब्यूरो दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. अदालत ने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून लागू करने वाली एजेंसियों और प्रशासनिक तंत्र की उस नाकामी को उजागर करती हैं, जो नागरिकों को बुनियादी सार्वजनिक सुरक्षा देने में विफल रही है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने इन मामलों पर सुनवाई के दौरान कहा कि 2012 के निर्भया कांड के बाद कानून और व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए, लेकिन हाल की घटनाएं अब भी कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं. कोर्ट … Read More

झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

महोबा पुलिस ने एआई तकनीक इस्तेमाल कर झारखंड की भटकी महिला को उसके परिजनों से मिला दिया. 20 सितंबर को खरेला के बल्लायं गांव में भटकी महिला मिली थी, जो अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी. वन स्टॉप सेंटर प्रभारी उप-निरीक्षक शिवांगी गुप्ता ने एआई तकनीक की मदद से उसके टूटे-फूटे शब्दों को विश्लेषित कर झारखंड निवासी हीरा तोपनो के रूप में पहचान की और सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया. दरअसल, बीती 20 सितंबर को महोबा के थाना खरेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बल्लायं में एक अज्ञात महिला के लावारिस हालत में भटकने की सूचना पीआरवी को मिली थी. सूचना … Read More

लता मंगेशकर

‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

मुस्कान चौधरी  ‘भारत की कोकिला’, ‘क्वीन ऑफ मेलोडी’ और ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’… आज उस महान आवाज की 97वीं जयंती है, जिसने दशकों तक भारतीय संगीत को अपनी सुरमयी आवाज से सजाया. लता मंगेशकर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत और उनकी आवाज आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा हैं. 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी एक बच्ची ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी आवाज आने वाले दशकों तक करोड़ों लोगों की भावनाओं की आवाज बन जाएगी. वह बच्ची थीं लता मंगेशकर. छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ गाने नहीं … Read More

Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

जंतर-मंतर से शुरू हुए आंदोलन में अगर कोई सबसे चमकदार और लड़ाकू चेहरा नजर आया है, तो वह नेहा बोरा का है. जिस ढंग से उन्होंने गोरखपुर जाकर योगी आदित्यनाथ को उनके गढ़ में ललकारा और अपने आरोपों को बेहद तीखे और निर्भीक शब्दों में रखा, वह आज की राजनीति में असाधारण बात है. गुंडा-मवाली जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपनी बात कही, उससे पता चलता है कि नई पीढ़ी में राजनीतिक साहस और प्रतिरोध की क्षमता अभी भी मौजूद है. नेहा बोरा सीपीआई-एमएल से जुड़ी हुई हैं और दीपांकर भट्टाचार्य इस संगठन … Read More

ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के बीच हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय मुलाकात के साथ ही राज्य में एक बार फिर बड़े विवाद की आहट सुनाई दे रही है. इस मुलाकात के बाद वेदांता की तरफ से यह बात सामने आई है कि 13 साल पहले बंद हो चुकी विवादित नियमगिरि बॉक्साइट खनन परियोजना को दोबारा खोलने पर चर्चा हुई है. मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार निवेश और रोजगार पैदा करने वाली ऐसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देगी. … Read More

छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित बैलाडीला का नंदराज पहाड़ (Deposit-13) एक बार फिर बड़े पैमाने पर खनन को लेकर सवालों के घेरे में है. आदिवासी समुदायों के लिए यह पहाड़ सिर्फ एक खनिज स्रोत नहीं, बल्कि उनकी आस्था, संस्कृति और पारंपरिक पहचान का सर्वोच्च केंद्र है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस पहाड़ पर आदिवासियों के प्रमुख देव ‘नंदराज’ और ‘पिथोरमेटा’ का वास है. पीढ़ियों से इस क्षेत्र के आदिवासी समुदाय इस पवित्र देव स्थल को अपनी आजीविका और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सहेजते आए हैं. लेकिन इस गहरी आस्था के केंद्र पर मंडराते संकट को लेकर विष्णु देव … Read More

सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट और देश की न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि करीब 48 साल की वकालत के दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कई ऐसे जज देखे हैं, जिन्हें वह भ्रष्ट मानते हैं. दवे के मुताबिक, ऐसे जजों के आचरण से न्याय व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कई बेहद अच्छे और ईमानदार जज भी रहे हैं. दवे ने ये बातें 17वें केएम बशीर मेमोरियल लेक्चर के दौरान कहीं. अपने संबोधन में उन्होंने न्यायपालिका की स्वतंत्रता, मौलिक अधिकार, अमीर और गरीब के लिए … Read More

बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. इस बार निशाना साधा है.  खुद सत्ताधारी गठबंधन के एक सांसद शंभू शरण पटेल ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के भीतर से कानून का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है. सांसद शंभू शरण पटेल ने अपने बयान में कहा, “अपराधियों में कानून का भय नहीं है. बिहार में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.” उनका यह बयान बिहार की मौजूदा कानून-व्यवस्था की तस्वीर पर एक गंभीर टिप्पणी माना जा रहा है, खासकर इसलिए कि यह बयान … Read More

झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ

रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में नितेश कुमार मिश्रा को लगातार दूसरी बार महासचिव चुना गया. शनिवार को रांची में आयोजित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सतीश तिग्गा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले तीन वर्षों का होगा. अधिवेशन की शुरुआत महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने संगठन का झंडा फहराकर की. इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. … Read More