Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में नितेश कुमार मिश्रा को लगातार दूसरी बार महासचिव चुना गया. शनिवार को रांची में आयोजित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सतीश तिग्गा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले तीन वर्षों का होगा.

    अधिवेशन की शुरुआत महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने संगठन का झंडा फहराकर की. इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

    नई कार्यकारिणी में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    नई कार्यकारिणी में रांची से उज्ज्वल कुमार मुखर्जी, सिंहभूम से अमित कुमार झा, गुमला से बबलू कुमार, पलामू से नवीन कुमार, हजारीबाग से शितांशु अक्षय मरांडी, गिरिडीह से सुभाष चंद्र, देवघर से नीरज कुमार और गोड्डा से सर्वोत्तम ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया.

    मुकेश कुमार झा और रंजीत कुमार को उप महासचिव की जिम्मेदारी दी गई. वहीं सुकुमार महतो और रिजवाना फिरदौस संगठन सचिव बनाए गए. क्षेत्रीय सचिव के रूप में रांची से अमित कुमार, सिंहभूम से राहुल कुमार तिवारी, गुमला से नवीन कुमार, पलामू से जय प्रकाश पासवान, हजारीबाग से कुमार आशुतोष, गिरिडीह से गौतम कुमार, देवघर से बिश्वनाथ महतो और गोड्डा से सिनू कुमारी को जिम्मेदारी मिली.

    राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

    अधिवेशन में AIRRBEA के महासचिव ऐश वेंकटेश्वर रेड्डी, NFRRBE के आयोजन सचिव बिगेश उन्नयन, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह और संयुक्त सचिव मिथुन कुमार मौजूद रहे. इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, सक्रिय सदस्यता और कर्मचारियों के सेवा संबंधी मुद्दों को संगठित तरीके से उठाने पर जोर दिया. नई कार्यकारिणी को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं.

    महासचिव पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद नितेश कुमार मिश्रा ने प्रतिनिधियों और सदस्यों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि दूसरी बार मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है.

    उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में संगठन की एकता और मजबूती के साथ कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और सेवा संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी. कर्मचारियों से जुड़े न्यायसंगत मामलों को उचित मंच पर मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं संगठित प्रयास जारी रखने की बात भी उन्होंने कही.

    अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों की संगठनात्मक कार्ययोजना, कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठन की भावी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई. नई कार्यकारिणी के गठन के साथ अधिवेशन का समापन संगठन को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ.

     

    Also Read : एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    Bank Employees Employees Union Jharkhand Gramin Bank Jharkhand Gramin Bank Employees Union Jharkhand news Nitesh Kumar Mishra ranchi news Triennial Conference
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक
    Next Article बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.