हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

Hazaribagh : भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग और बड़कागांव में बिगड़ती बिजली व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गायब होने से परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई इलाकों में फैन और कूलर सिर्फ शोपीस बनाकर रह गए हैं। रातभर बिजली गायब रहने से लोगों की नींद तक उड़ गई है। लगातार मिल रही बाधाएं और जनता के बढ़ते गुस्से को देखते हुए प्रदीप प्रसाद एवं रोशन लाल चौधरीने बिजली विभाग के महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक … Read More

राज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो

Ranchi : राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद अब सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है, ऐसे में गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रदीप बलमुचू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि झामुमो को अब बिना देरी किए सीट बंटवारे का एलान कर देना चाहिए। “कांग्रेस का एक सीट पर स्वाभाविक दावा” प्रदीप बलमुचू ने … Read More

JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को रांची स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर अहम बैठक हुई। बैठक में खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद् समेत कई भाषाई और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर प्रतियोगी परीक्षाओं से गैर-झारखंडी भाषाओं को हटाने की मांग उठाई। बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी स्थानीय और जनजातीय भाषाओं से जुड़ी है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं में खोरठा, नागपुरी, कुरमाली, पंचपरगनिया और जनजातीय भाषाओं … Read More

चाईबासा के जंगलों में चल रहा था अफीम तस्करी का खेल, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के रोगोद गांव में की गई।  टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारांडी के नेतृत्व में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 20 किलो पोस्ता, दो बाइक और 7 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोगोद गांव में कुछ लोग अफीम की खरीदारी करने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल इलाके में जाल बिछा दिया। जैसे ही तस्कर मौके पर पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर … Read More

भीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड क्षेत्र के जारीडीह गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी, जहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, उसके बावजूद स्कूल खुले रहने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी अधिक गर्मी में भी स्कूल का संचालन जारी रखना बच्चों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। जानकारी के अनुसार, स्कूल के संचालक महेंद्र वर्मा एक सरकारी शिक्षक भी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इसके बावजूद वे विभागीय नियमों की अनदेखी कर निजी स्कूल का … Read More

धनबाद

धरती फटी, घर कांपे… धनबाद की कांटा पहाड़ी में भू-धंसान से मची दहशत

Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंगारपथरा कोलियरी के डेंजर जोन कांटा पहाड़ी इलाके में भू-धंसान की स्थिति गुरुवार रात से शुरू होकर शुक्रवार को और गंभीर हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ जमीन में दरारें पड़नी शुरू हुईं, जो सुबह तक काफी चौड़ी हो गईं। सड़क के साथ-साथ कई घरों की दीवारों और फर्श में भी बड़ी दरारें आ गईं। हालात ऐसे हो गए कि कई परिवार पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हुए। घरों में दरारें, लोगों में दहशत का माहौल ग्रामीणों के मुताबिक, कई घरों में आंगन से लेकर दीवार तक दरारें फैल गई हैं। प्रभावित … Read More

घूसखोर लाइनमैन पर ACB का शिकंजा, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Koderma : हजारीबाग एसीबी की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कर्मी को 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी का नाम सुनील कुमार है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता राजू यादव, जो डोमचांच के सपही गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनका नीरू पहाड़ी के पास एक ऐश ब्रिक्स प्लांट था। इसके लिए उन्होंने कुछ साल पहले कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लिया था। बाद में … Read More

झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा ₹16,290 न्यूनतम वेतन

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे सहायक शिक्षकों के लिए एक अहम आदेश दिया है। जस्टिस दीपक रोशन की एकल पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह MACP योजना के लाभ को लेकर 16 सप्ताह के भीतर अंतिम फैसला ले। यह मामला जामताड़ा जिले के 84 शिक्षकों की याचिका से जुड़ा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिक्षकों की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि राज्य के दूसरे विभागों और स्कूलों, जैसे अल्पसंख्यक स्कूल और आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों को MACP का लाभ मिल रहा है, लेकिन प्राथमिक शिक्षकों को इससे … Read More

रिम्स की लिफ्ट बनी मरीजों की मुसीबत, खराबी की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Ranchi : रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैI यहां लिफ्ट के बार-बार खराब होने की वजह अब सामने आई है और इसे जानकर हर कोई हैरान हैI जानकारी के मुताबिक अस्पताल की कई लिफ्टों के सेंसर गुटखा और पान मसाला थूकने की वजह से खराब हो रहे हैंI इससे लिफ्ट अचानक बंद पड़ जाती है या बीच में अटक जाती हैI रिम्स में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैंI अस्पताल की कई बिल्डिंग बहुमंजिला हैं, ऐसे में मरीजों के लिए लिफ्ट ही सबसे बड़ा सहारा … Read More

रांची जेल कांड : हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण के मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया हैI कोर्ट ने राज्य के डीजीपी से इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी हैI मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने साफ कहा कि जेल जैसी सुरक्षित जगह में अगर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो यह बेहद चिंताजनक हैI मामला रांची जेल में बंद एक महिला कैदी से जुड़ा हैI आरोप है कि जेल के अंदर उसके साथ यौन शोषण हुआI यह मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच … Read More