Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चाईबासा के जंगलों में चल रहा था अफीम तस्करी का खेल, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
    क्राइम

    चाईबासा के जंगलों में चल रहा था अफीम तस्करी का खेल, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के रोगोद गांव में की गई।  टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारांडी के नेतृत्व में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 20 किलो पोस्ता, दो बाइक और 7 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोगोद गांव में कुछ लोग अफीम की खरीदारी करने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल इलाके में जाल बिछा दिया। जैसे ही तस्कर मौके पर पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें दबोच लिया।

    तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

    गिरफ्तार आरोपियों में रोगोद गांव निवासी बुद्धनाथ पूरती (38), सोमा हास्सा पूरती (26) और कोटागढ़ा गांव निवासी मांगरा हुनी पूरती (22) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27(a), 28 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मारांडी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर इलाके में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    जंगलों में छिपकर होती है अफीम खेती

    जानकारी के मुताबिक टेबो थाना क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कई ग्रामीण जंगलों में छिपकर अफीम की खेती करते हैं और तस्करी से जुड़े नेटवर्क सक्रिय रहते हैं।

    Also Read :  पलामू में लेवी के लिए हाइवा जलाने वाला अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    Drug Trafficking Jharkhand ebo police narcotics case India Opium Smuggling poppy husk seizure West Singhbhum news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलेवी के लिए जलाए थे दो हाइवा, पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी
    Next Article JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.