Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लेवी के लिए जलाए थे दो हाइवा, पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी
    क्राइम

    लेवी के लिए जलाए थे दो हाइवा, पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले में छतरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चराई इलाके में लेवी वसूलने के लिए दो हाइवा में आग लगाने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिलदेव सिंह उर्फ ​​कपिल सिंह उर्फ ​​विशाल कुमार (25) के रूप में हुई है। वह बरडीहा गांव का रहने वाला है और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से ही लापता लिया।

    10 अपराधियों ने मिलकर रोकी थी हाइवा

    छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना 27 मई 2025 की रात की है। चराई क्षेत्र में खनन कार्य में लगी दो हाइवा को करीब 10 अपराधियों ने जबरन रोक लिया था। अपराधियों ने चालकों को हथियार दिखाकर डराया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद इलाके में दहशत फैलाने और लेवी वसूलने के मकसद से दोनों हाइवा में आग लगा दी। आग इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई थीं।

    पीड़ित के बयान पर दर्ज हुआ था मामला

    घटना के बाद पीड़ित रामू कुमार गुप्ता के बयान पर छतरपुर थाने में करीब 10 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच में कपिलदेव सिंह की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

    पुलिस के मुताबिक कपिलदेव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह विश्रामपुर और छतरपुर थाना क्षेत्र के कई मामलों में पहले से नामजद है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को इलाके में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस मामले में शामिल छह अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी अपराधियों की तलाश में भी लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। अभियान में छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार यादव समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Also Read : मॉनिटर लिजार्ड तस्करी केस में भाजपा नेता चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत, मिली जमानत
    Chhatarpur Police Hyva burning incident levy case Palamu News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉनिटर लिजार्ड तस्करी केस में भाजपा नेता चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत, मिली जमानत
    Next Article चाईबासा के जंगलों में चल रहा था अफीम तस्करी का खेल, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हजारीबाग की BGR माइंस में मजदूरों के वेतन कटौती का आरोप, INTUC ने दी आंदोलन की चेतावनी

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.