चतरा में बड़ा हादसा : बेकाबू हाइवा ने मचाई तबाही, मकान-दुकान क्षतिग्रस्त
chatra : चतरा जिले में एक बार फिर सड़क पर दौड़ते भारी वाहनों ने लोगों की जान खतरे में डाल दी। तेज रफ्तार और बेकाबू हाइवा अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे मकान व दुकान में घुस गया। हादसे में एक बड़ा नुकसान होते-होते बच गया, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाइवा तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान और दुकान की तरफ घुस गया। उस वक्त घर के अंदर परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया। … Read More