झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आखिरकार झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवा चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मौसम बदलते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। शनिवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम ने अचानक फिर करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। राज्यभर में बारिश, तापमान में बड़ी गिरावट झारखंड के लगभग … Read More

चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे

Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव के समीप बीती रात चित्रा से जामताड़ा की ओर आ रही एक मारुति ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे ब्रेजा कार चित्रा से जामताड़ा की ओर जा रही थी। जब वाहन शेखपुरा गांव के पास पहुंचा, तभी कार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के … Read More

जामताड़ा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स कारोबारी को लूटा

Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा के फतेहपुर प्रखंड में शुक्रवार शाम अपराधियों ने एक ज्वेलर्स कारोबारी को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फतेहपुर बाजार स्थित बर्मा ज्वेलर्स के संचालक अमरजीत बर्मा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर बस स्टैंड के पास बजरंगबली मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अमरजीत बर्मा रोज की तरह रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही वे बस स्टैंड के … Read More

जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे और किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नगर विकास विभाग केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी इसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रैफिक प्रबंधन और कचरा निस्तारण व्यवस्था को … Read More

छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चुटिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 32 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस छठ तालाब के पास अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। … Read More

फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने धावन नगर स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार 28 मई की रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ लोग साइबर अपराध से … Read More

बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

latehar : जिले में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित कामों में तेजी लाने को लेकर डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जनता से जुड़े कामों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी लंबित कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। डीसी ने बैठक के दौरान जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, फॉल्ट सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में बिजली की समस्या ज्यादा है, वहां … Read More

रांची पुलिस ने तोड़ी PLFI की कमर, 50 से ज्यादा मामलों में वांटेड स्टेट चीफ अमृत होरो को दबोचा

Ranchi : झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के स्टेट चीफ और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन और PLFI के नक्सली पर्चे बरामद किए गए हैं। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने साथियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महुगांव जंगल के आसपास हथियारों के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी नक्सली … Read More

रेलवे ट्रैक का सामान चुराकर ले जा रहा था युवक, RPF ने 41 पेंड्रोल क्लिप के साथ दबोचा

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की संपत्ति चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से रेलवे ट्रैक में इस्तेमाल होने वाले 41 पेंड्रोल क्लिप बरामद किए गए हैं। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गश्त के दौरान मिला संदिग्ध युवक जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट पतरातू की टीम नियमित गश्त और निगरानी अभियान पर निकली हुई थी। इस दौरान एसआई सोनू कुमार, एसआई प्रवीण कुमार और अन्य स्टाफ निरीक्षक प्रभारी अजय कुमार सिंह … Read More

किराया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई तय, हजारीबाग नगर निगम ने कसी कमर

Hazaribagh : नगर निगम की दुकानों का वर्षों से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। करोड़ों रुपये बकाया होने के बाद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। निगम ने साफ कर दिया है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने राजस्व संग्रह को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में बकाया किराया वसूली को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। एक सप्ताह की मोहलत, फिर होगी कार्रवाई नगर निगम प्रशासन ने बकायेदार दुकानदारों को … Read More