Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 May, 2026 ♦ 9:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने धावन नगर स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

    एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार 28 मई की रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ लोग साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और फ्लैट में छापेमारी की गई।

    फ्लैट में मिले पांच युवक

    छापेमारी के दौरान फ्लैट के अंदर पांच लोगों को मौजूद पाया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कई संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिस फ्लैट में वे रह रहे थे, वह “निखिल भैया” नामक व्यक्ति का है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसी व्यक्ति ने उन्हें यहां बुलाया था और साइबर अपराध करने के तरीके सिखाए थे।

    बड़ी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज बरामद

    पुलिस ने मौके से कुल 50 बैंक पासबुक बरामद किए हैं, जो अलग-अलग नामों से जारी किए गए थे। इसके अलावा 26 डेबिट कार्ड, आठ चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और तीन आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन में से आठ मोबाइल खुले मिले, जिनके आईएमईआई नंबर नोट किए गए हैं। बाकी मोबाइल लॉक या स्विच ऑफ स्थिति में पाए गए।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें जामताड़ा, रामगढ़ और बोकारो जिले के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा का काजल कुमार मंडल (24), बोकारो का बिक्की कुमार (23), एवं रामगढ़ का शाकिब अंसारी (20) और आनंद कुमार (18) शामिल है। इसके अलावा रामगढ़ का रहने वाला एक नाबालिग आरोपी को डिटेन किया गया है।

    मामला दर्ज, जांच शुरू

    पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गोंदा थाना में कांड दर्ज किया है। बरामद दस्तावेजों और मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इसके तार किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं।

    छापेमारी दल में शामिल थे ये अधिकारी

    इस कार्रवाई में गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, एसआई सनी कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, एएसआई रामजन्म प्रसाद, सिपाही प्रेमचंद चौधरी तथा गोंदा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव

    50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार Cyber ​​Fraud 'School' Operating in Flat; 5 Arrested with 50 Passbooks and 26 Debit Cards फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला साइबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा
    Next Article छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026
    झारखंड

    बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

    May 29, 2026
    Latest Posts

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

    May 29, 2026

    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव

    May 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.