Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस ने तोड़ी PLFI की कमर, 50 से ज्यादा मामलों में वांटेड स्टेट चीफ अमृत होरो को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने तोड़ी PLFI की कमर, 50 से ज्यादा मामलों में वांटेड स्टेट चीफ अमृत होरो को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के स्टेट चीफ और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन और PLFI के नक्सली पर्चे बरामद किए गए हैं।

    रांची एसएसपी राकेश रंजन ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने साथियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महुगांव जंगल के आसपास हथियारों के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर रूरल एसपी गौरव गोस्वामी के निर्देशन में और डीएसपी बेड़ो दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

    जंगल में घेराबंदी कर दबोचा गया

    पुलिस टीम ने देर रात महुगांव के जंगल इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान एक हथियारबंद शख्स को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमृत होरो के रूप में बताई। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह PLFI का स्टेट चीफ है।

    50 से ज्यादा मामलों में था वांटेड

    एसएसपी के अनुसार अमृत होरो पिछले करीब 16 वर्षों से झारखंड के विभिन्न जिलों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली, आगजनी, फायरिंग और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

    व्यवसायियों और ठेकेदारों से मांगता था लेवी

    पूछताछ में अमृत होरो ने खुलासा किया कि PLFI के नाम पर व्यवसायियों, ठेकेदारों और निर्माण कंपनियों में दहशत फैलाकर फोन और सोशल मीडिया एप के जरिए रंगदारी और लेवी की मांग की जाती थी। जो लोग पैसे देने से इनकार करते थे, उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

    कई चर्चित घटनाओं में रहा शामिल

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमृत होरो कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। वर्ष 2023 में लापुंग के हुलसू गांव निवासी राजेश कुमार साहू की हत्या, वर्ष 2024 में जलमीनार निर्माण कार्य में 20 लाख रुपये की लेवी मांगने, खूंटी में रेल लाइन परियोजना स्थल पर फायरिंग कर रोड रोलर जलाने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने जैसे मामलों में उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा लोहरदगा में राशन दुकान संचालक से 10 लाख रुपये की लेवी मांगने और पश्चिमी सिंहभूम में अपने ही संगठन के सदस्य की हत्या के मामले में भी वह आरोपी रहा है।

    SSP ने कहा- संगठन की कमर टूटी

    एसएसपी राकेश रंजन का कहना है कि अमृत होरो की गिरफ्तारी के साथ ही पीएलएफआई संगठन के शीर्ष नेतृत्व का लगभग पूरी तरह सफाया हो गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे राज्य में संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा और रंगदारी तथा उग्रवादी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

    Also Read : रेलवे ट्रैक का सामान चुराकर ले जा रहा था युवक, RPF ने 41 पेंड्रोल क्लिप के साथ दबोचा

    50 से ज्यादा मामलों में वांटेड स्टेट चीफ अमृत होरो को दबोचा Ranchi Police Cripple PLFI: State Chief Amrit Horo—Wanted in Over 50 Cases—Arrested रांची पुलिस ने तोड़ी PLFI की कमर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक का सामान चुराकर ले जा रहा था युवक, RPF ने 41 पेंड्रोल क्लिप के साथ दबोचा
    Next Article शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.