Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 May, 2026 ♦ 9:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत
    जोहार ब्रेकिंग

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाओं और परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे और किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी न हो।

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नगर विकास विभाग केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी इसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रैफिक प्रबंधन और कचरा निस्तारण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई का आदेश

    बैठक में मुख्यमंत्री ने नदियों, तालाबों, डैमों और अन्य जलस्रोतों पर हो रहे अतिक्रमण को गंभीर मुद्दा बताते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलस्रोतों पर बने अवैध मकानों और संरचनाओं का सर्वे कराया जाए और उन्हें चिन्हित कर नोटिस दिया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नदी और तालाबों के किनारे घर बनाना पर्यावरण और जल निकासी व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे जलस्रोतों की जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण न करें।

    कांके डैम को बचाने के लिए बनेगी विशेष योजना

    सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची स्थित कांके डैम के संरक्षण को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डैम में सीधे गिरने वाले नालों को बंद कराया जाए और उसके कैचमेंट एरिया की मापी कर घेराबंदी की जाए। उन्होंने कहा कि आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरूक किया जाए ताकि घरों का गंदा पानी डैम में न जाए और जल स्रोत सुरक्षित रह सके।

    रांची स्मार्ट सिटी परियोजना को मिलेगी रफ्तार

    सीएम हेमंत सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने और परियोजना से जुड़े सभी कामों की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने और नगर निकायों के राजस्व बढ़ाने के लिए भी ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

    रिंग रोड के किनारे लगेंगे सोलर पैनल

    सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची समेत राज्य के सभी रिंग रोड के आसपास सोलर पैनल लगाए जाएं। साथ ही सोलर आधारित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि ऊर्जा की बचत हो और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। उन्होंने अगले 15 दिनों के भीतर इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट से मंजूरी लेने का निर्देश दिया।

    हर घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वेस्ट मैनेजमेंट

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के हर घर, अपार्टमेंट, बड़ी सोसायटी, होटल और हाउसिंग कॉलोनियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और वेस्ट वाटर मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने और जनभागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि भूजल स्तर सुरक्षित रह सके और प्रदूषण कम हो।

    झिरी के कचरे के पहाड़ के समाधान पर मंथन

    बैठक में रांची के झिरी क्षेत्र में जमा पुराने कचरे के बड़े ढेर (लेगेसी वेस्ट) के निस्तारण पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया।उन्होंने लोगों से घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील भी की, ताकि जैविक कचरे से खाद और ऊर्जा बनाई जा सके तथा अन्य कचरे का पुनर्चक्रण हो सके।

    बरसात से पहले पेड़ों की होगी ट्रिमिंग

    मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे लगे पेड़ों की बारिश से पहले ट्रिमिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पेड़ों के बिजली तारों और सड़कों पर गिरने की आशंका कम होगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

    डिजिटल मॉनिटरिंग से होगी योजनाओं की निगरानी

    मुख्यमंत्री ने विभागीय योजनाओं की निगरानी के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से योजनाएं समय पर पूरी होंगी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

    बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    Strict Action Against Those Encroaching on Water Sources; Illegal Structures to be Demolished: CM Hemant अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    झारखंड

    बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

    May 29, 2026
    Latest Posts

    जलस्रोतों पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त : सीएम हेमंत

    May 29, 2026

    छठ तालाब के पास नशे का कारोबार ध्वस्त, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 29, 2026

    फ्लैट में चल रही थी साइबर ठगी की पाठशाला, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड के साथ 5 गिरफ्तार

    May 29, 2026

    बिजली व्यवस्था पर लातेहार डीसी सख्त, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित काम जल्द करें पूरा

    May 29, 2026

    शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले स्कॉर्पियो की किस्त का बना रहे थे दबाव

    May 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.