रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

Ranchi : रांची से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के सर्जरी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव शहर के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया। घटना की खबर मिलते ही रिम्स के डॉक्टरों, छात्रों और उनके परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना ने इसलिए भी सभी को झकझोर दिया है क्योंकि बीते 14 दिनों के भीतर रिम्स से जुड़े छात्रों की मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 मई … Read More

चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

Saraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित पम्मी धर्मकांटा के पास हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक लॉजिस्टिक कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा कंटेनर धू-धू कर जल गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वजन कराने के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक विशाल लॉजिस्टिक कंटेनर वजन कराने के … Read More

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

New Delhi : राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के इशारों पर काम कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय थे और उन्हें विदेश से निर्देश मिल रहे थे। इस कार्रवाई को हाल के सालों में आतंकवादियों के खिलाफ हुई बड़ी सफलताओं में नतीजे जा रहा … Read More

पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द गांव में पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष छतरपुर थाना पहुंचे और थाना का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने भारत माता चौक को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनकी … Read More

रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

Ramgarh : जिले के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब सीबीआई की टीम ने परियोजना से जुड़े पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के क्वार्टरों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सुबह से चल रही इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की नींव से जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की कई टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर पहुंचीं और जांच प्रक्रिया शुरू की। जांच के दायरे में आए अधिकारियों और कर्मचारियों के क्वार्टरों में रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम संबंधित दस्तावेजों के साथ अन्य … Read More

डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को हुई बारिश और तेज हवा के बीच डोरंडा इलाके में एक बड़ा पेड़ बिजली की हाई वोल्टेज (हाई-टेंशन) तार पर गिर गया। यह घटना नीलम कॉम्प्लेक्स स्थित मंदिर के सामने हुई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हाई-टेंशन लाइन के साथ एलटी केबल भी क्षतिग्रस्त पेड़ गिरने से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन के साथ-साथ एलटी (लो टेंशन) केबल को भी नुकसान पहुंचा। पेड़ की भारी डालियां तारों पर गिरते ही बिजली लाइन ट्रिप कर गई, जिससे … Read More

वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

Ranchi : युवा क्रिकेट सनसनी और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से देशभर में पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी को अब एक नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कम उम्र में जीता देशभर का दिल स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बेहद कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी टीम मैच … Read More

खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, रांची आने वाली सभी फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह बदले मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। सुबह से जारी बारिश और खराब मौसम के कारण रांची आने वाली सभी उड़ानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम का असर वीआईपी मूवमेंट पर भी पड़ा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट भी रांची में लैंड नहीं कर सकी और उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। मौसम में सुधार होने के बाद ही उड़ानों के सामान्य संचालन की उम्मीद पहुंच रही है। सुबह से छाए रहे घने बादल … Read More

थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी नदी में फंसी, निकालने के लिए बुलानी पड़ी JCB

Giridih : गावां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में होती रही। थाना प्रभारी का सरकारी वाहन बीच नदी में फंस गया, जिसके बाद उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी किसी काम से चेरवा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका सरकारी वाहन नदी के रास्ते उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग पर नदी पार करने के लिए दो पुल मौजूद थे, … Read More

वार्ड पार्षद की बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, शौच के लिए निकली थी घर से

Gumla : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सतपारा घटा निवासी और वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।  सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी परिजनों के अनुसार, सुशांति कुमारी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया कि वह अपनी मां सुहानी भगत के साथ डूमरडीह जिलिंगा जतरा गई … Read More