Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान
    झारखंड

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : युवा क्रिकेट सनसनी और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से देशभर में पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी को अब एक नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

    कम उम्र में जीता देशभर का दिल

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बेहद कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी टीम मैच नहीं जीत सकी, लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। मंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में बड़े और अनुभवी गेंदबाजों का जिस आत्मविश्वास के साथ सामना करना आसान नहीं होता। वैभव ने अपने खेल से साबित कर दिया है कि उनमें असाधारण प्रतिभा है। इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का काम करेगा। उनका मानना है कि वैभव की लोकप्रियता का फायदा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में मिलेगा और युवा उनसे प्रेरणा लेंगे।

    जल्द झारखंड बुलाकर किया जाएगा सम्मानित

    मंत्री ने बताया कि वैभव को जल्द झारखंड बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैभव ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे लाखों युवा प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में वैभव भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और देश को उन पर गर्व होगा। वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इससे पहले उन्हें पोषण पेय ब्रांड Complan ने भी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। उनकी सफलता और युवा पहचान को देखते हुए कई संस्थाएं और कंपनियां उनसे जुड़ रही हैं।

    Also Read : 25 साल से फरार अपराधी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार

    bihar cricketer Bihar news Brand Ambassador Brand Ambassador Announcement Cricket News Fitness Awareness Health Awareness Campaign Health Department Campaign Health Minister Irfan Ansari Irfan Ansari News Jharkhand Health department Jharkhand news latest Jharkhand news ranchi news Sports news Trending Ne Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi News Young Cricketer Youth Icon
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 साल से फरार अपराधी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार
    Next Article डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.