Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल
    झारखंड

    डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को हुई बारिश और तेज हवा के बीच डोरंडा इलाके में एक बड़ा पेड़ बिजली की हाई वोल्टेज (हाई-टेंशन) तार पर गिर गया। यह घटना नीलम कॉम्प्लेक्स स्थित मंदिर के सामने हुई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    हाई-टेंशन लाइन के साथ एलटी केबल भी क्षतिग्रस्त

    पेड़ गिरने से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन के साथ-साथ एलटी (लो टेंशन) केबल को भी नुकसान पहुंचा। पेड़ की भारी डालियां तारों पर गिरते ही बिजली लाइन ट्रिप कर गई, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति तुरंत बाधित हो गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर डोरंडा बाजार और एजी मोड़ के आसपास के इलाकों में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, करीब चार से पांच ट्रांसफार्मरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सेवा ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के आपातकालीन नंबर 1912 पर फोन कर बिजली कटवाने की सूचना दी। इसके अलावा नगर निगम और संबंधित कार्यपालक अभियंता को भी मामले की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक पेड़ हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई जारी थी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Also Read : वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान
    Next Article रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, बोले- चुप्पी तोड़े सरकार

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के नेता ने हिला दी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की कुर्सी, आखिर कौन हैं वो?

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    क्राइम

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026
    Latest Posts

    दस डॉलर के कारण फिजी में फंसे हक्की-पिक्की समुदाय, कर्नाटक सरकार से मदद की गुहार

    July 15, 2026

    17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, बोले- चुप्पी तोड़े सरकार

    July 15, 2026

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026

    झारखंड के नेता ने हिला दी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की कुर्सी, आखिर कौन हैं वो?

    July 15, 2026

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.