Ramgarh : जिले के गिद्दी सी परियोजना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई, जब सीबीआई की टीम ने परियोजना से जुड़े पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के क्वार्टरों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सुबह से चल रही इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की नींव से जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की कई टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर पहुंचीं और जांच प्रक्रिया शुरू की। जांच के दायरे में आए अधिकारियों और कर्मचारियों के क्वार्टरों में रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम संबंधित दस्तावेजों के साथ अन्य जरूरी जानकारियां भी तैयार कर रही है।


