Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रांची में 18 से शुरू होगा ‘किताब उत्सव’,आदिवासी भाषा साहित्य और संस्कृति पर हर दिन होंगे तीन सत्र
    ट्रेंडिंग

    रांची में 18 से शुरू होगा ‘किताब उत्सव’,आदिवासी भाषा साहित्य और संस्कृति पर हर दिन होंगे तीन सत्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली/रांची : राजधानी के डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में 18 दिसंबर से ‘किताब उत्सव’ का आयोजन हो रहा है. राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित सात दिवसीय किताब उत्सव 24 दिसंबर तक चलेगा. ‘किताब उत्सव’ के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी लगाने के साथ ही विभिन्न सत्रों में आदिवासी भाषा साहित्य और संस्कृति पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिसमें सामयिक महत्व के विषयों पर परिचर्चा, पाठक-लेखक सम्मिलन, रचना पाठ, नई किताबों का लोकार्पण और उन पर बातचीत समेत अनेक गतिविधियां शामिल हैं. छह दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में झारखण्ड के साथ-साथ देशभर के अनेक साहित्यकार हिस्सा लेंगे.

    तीन बजे होगा उद्घाटन

    ‘किताब उत्सव’ उद्दाटन सोमवार, 18 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे महादेव टोप्पो, वन्दना टेटे, वाल्टर भेंगरा ‘तरुण’ और रणेन्द्र की विशिष्ट उपस्थिति में होगा. इसके बाद संस्थान की संथालों पर केन्द्रित किताबों पर सत्र होगा और शाम को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी. ‘किताब उत्सव’ के दौरान ‘हमारा झारखण्ड हमारे गौरव’ नाम से प्रतिदिन एक सत्र आदिवासी साहित्य के पुरखों के नाम होगा. जिसमें आदिवासी लेखन के शुरुआती रचनाकारों के लेखन पर परिचर्चाएं होंगी. आगामी दिनों में कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में सुजाता सिंह, संजय सिन्हा, रवि वाजपेयी, इन्द्र कुमार चौधरी, अंजना सिंह, लालजी राणा, अंजू टोप्पो, रणेन्द्र, संजय बाड़ा, सावित्री बड़ाइक, विनोद कुमार, प्रज्ञा गुप्ता, मनोज भक्त, सावित्री बड़ाइक, पंकज मित्र, विनोद कुमार सिंह, रवि भूषण, वासवी कीड़ो, आलोका कुजूर, डॉ संजय बसु मिल्लक, डॉ गुंजल इकिर मुण्डा, मोनिका रानी टूटी, अश्विनी कुमार पंकज, पार्वती तिर्की, वासवी कीड़ो, अशोक प्रियदर्शी, प्रमोद कुमार झा, राकेश कुमार सिंह, रश्मि शर्मा, रवि भूषण, डॉ. मृदुल प्रसाद, माया प्रसाद, नागेश्वर सिंह, मल्ली गांधी, राही डूमरचीर, जितेन्द्र सिंह, विद्या भूषण, दुमनी गाय मुर्मू, दमयन्ती सिल, प्रेमचन्द उराँव समेत अनेक साहित्यकार उपस्थित रहेंगे.

    देश-दुनिया के उत्कृष्ट साहित्य और ज्ञानोपयोगी किताबों को हर आयु वर्ग के लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता- अशोक

    राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा, “झारखण्ड से राजकमल का बहुत पुराना जुड़ाव है. हमने प्रेमचन्द युग के कथाकार राधाकृष्ण और आदिवासी समाज के महान पुरखे रामदयाल मुण्डा से लेकर वर्तमान में सक्रिय जसिंता केरकेट्टा, अनुज लुगुन और पार्वती तिर्की तक यहां के साहित्यकारों को प्रकाशित किया है. हमारा संकल्प देश-दुनिया के उत्कृष्ट साहित्य और ज्ञानोपयोगी किताबों को हर आयु वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का है. ‘किताब उत्सव’ का आयोजन भी हमारे इसी संकल्प का हिस्सा है.”

    गौरतलब है कि ‘किताब उत्सव’ शृंखला की शुरुआत राजकमल प्रकाशन के 75वें स्थापना वर्ष में की गई थी. इस साहित्यिक यात्रा के तहत पिछले दो वर्षों से लगातार भोपाल और पटना में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इससे पहले वाराणसी, चंडीगढ़ और मुम्बई में भी यह आयोजन हो चुका है. आगामी दिनों में लखनऊ और मुंबई में ‘किताब उत्सव’ प्रस्तावित है.

    इसे भी पढ़ें: बरियातू थाना में विवाद सुलझाने के क्रम में महिला एएसआई के साथ मारपीट, 4 गिरफ्तार

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरियातू थाना में विवाद सुलझाने के क्रम में महिला एएसआई के साथ मारपीट, 4 गिरफ्तार
    Next Article JAC ने मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में किया बड़ा बदलाव, परीक्षा में अब नहीं होगा ओएमआर शीट का इस्तेमाल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.