Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार पुलिस एसआई मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
    ट्रेंडिंग

    बिहार पुलिस एसआई मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : BPSSC (बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन) ने आज यानी 6 फरवरी को सब इंस्पेक्टर (एसआई) मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से बीपीएसएससी एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार बीपीएसएससी एसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं.

    ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    उम्मीदवार बीपीएसएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

    बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं.

    होम पेज पर उपलब्ध बीपीएसएससी एसआई 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

    एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.

    सबमिट पर क्लिक करते ही बीपीएसएससी एसआई एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

    एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

    यहां से प्राप्त करें ऑफलाइन एडमिट कार्ड

    जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, वे 20 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के कार्यालय, हार्डिंग रोड, पटना-800001 से अपना एडमिट कार्ड ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

    भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की कुल 1,275 रिक्तियों को भरना है. बीपीएसएससी एसआई एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है. उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड के बिना भर्ती परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही है समस्या?

    जिन अभ्यर्थियों को वेबसाइट से बीपीएसएससी एसआई ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है, उन्हें थोड़ा रूक कर फिर से कोशिश करनी चाहिए. अगर तब भी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपना एडमिट कार्ड ऑफलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं.

    इसे भी पढ़ें: 29 रुपये किलो मिलेगा ‘भारत चावल’, आज से बिक्री शुरू

    Bihar Bihar Police Sub-ordinate Services Commission City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline patna Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article29 रुपये किलो मिलेगा ‘भारत चावल’, आज से बिक्री शुरू
    Next Article होटवार जेल से ईडी कार्यालय पहुंचे भानु प्रताप, हेमंत सोरेन-भानु प्रताप से होगी आमने-सामने पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.