Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : मुंगेर में फिर मिले 13 नए मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या 290
    बिहार

    बिहार : मुंगेर में फिर मिले 13 नए मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या 290

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना पॉजिटिव 13 नए मरीज मिलने के बाद जहां केवल इस जिले में संक्रमण की चपेट में अबतक 81 लोग आ गए वहीं पूरे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज सुबह स्वाब सैंपल जांच रिपोर्ट में मुंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार क्षेत्र के वलीपुर मुहल्ले में आठ महिला और पांच पुरुष के इस वायरस से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की उम्र 16-16 वर्ष जबकि अन्य की 15, 17, 18, 24, 35 एवं 40 वर्ष है तथा दो पुरुषों की उम्र 19-19 वर्ष और अन्य की 30, 35 एवं 40 वर्ष है। इस तरह बिहार में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है।

    श्री कुमार ने बताया कि इससे पूर्व कल रात आई रिपोर्ट में जमालपुर के वलीपुर मुहल्ले की तीन महिला के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई। वलीपुर वही मुहल्ला है जहां 15 अप्रैल की जांच रिपोर्ट में एक 60 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। ये सभी मरीज इसी वृद्ध की कोरोना श्रृंखला में शामिल पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

    वह वृद्ध नई दिल्ली से नालन्दा, नालन्दा से शेखपुरा और अंत में शेखपुरा से मुंगेर जिले के जमालपुर पहुंचा। उसे तबलीगी जमात का सदस्य बताया जाता है। इस संक्रमित व्यक्ति के कारण जिले में कोरोना पॉजिटिव की नई श्रृंखला बन गई है, जिसकी चपेट में अबतक कुल 73 लोग आ गए हैं। इससे पूर्व संक्रमण से जान गंवाने वाले बिहार के पहले मरीज मुंगेर के चौरंबा गांव निवासी सैफ अली से बनी श्रृंखला में जिले के सात समेत कुल 13 लोग शामिल थे।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 27892, अब तक 872 की मौत
    Next Article पलामूः शराब दुकान में चोरी का प्रयास, 2 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Latest Posts

    महाराष्ट्र: मराठी नहीं आती तो कटेगा चालान, नहीं चला सकेंगे कैब

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.