भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण
रांची के जे.एस.सी.ए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, मनोज कौशिक ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ मैच के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. वरीय पुलिस अधिकारी और जे.एस.सी.ए. पदाधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक … Read More