Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    Riya SinghBy Riya SinghSeptember 6, 2026No Comments4 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Sudivya kumar
    Sudivya kumar
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड सरकार में मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर की तड़के गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई थी.

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने गहरा दुख जताया. नेताओं ने उन्हें अपने राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण साथी बताते हुए उनके निधन को झारखंड के लिए बड़ी क्षति बताया.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर बेहद भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि देर रात उन्हें अपने बड़े भाई और प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की दुखद खबर मिली. इस खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल है.

    हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य सोनू उनके लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहयोगी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह थे. वे स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और मुश्किल समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनू के साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेगी.

    उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर से ही सुदिव्य सोनू दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहे. JMM के एक समर्पित सिपाही के तौर पर उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित कर दिया.

    बाबूलाल मरांडी ने बताया अपूरणीय क्षति

    भाजपा नेता और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू कुशल जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे. उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार व समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

    रघुबर दास ने भी जताया दुख

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन को बेहद दुखद बताया. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की.

    अर्जुन मुंडा बोले- खबर बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार, समर्थकों व शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की.

    चंपाई सोरेन ने कहा- अंतिम जोहार

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें. अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा- “अंतिम जोहार.”

    मधु कोड़ा ने जताया हृदयविदारक निधन पर दुख

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और शोकाकुल परिवार व समर्थकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

    सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से झारखंड की राजनीति में एक बड़ी रिक्तता पैदा हुई है. एक सक्रिय विधायक, वरिष्ठ JMM नेता और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री के तौर पर उनकी भूमिका अहम रही. उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.

    Also Read : जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    #Jharkhand News #Online news City News Current News Johar Live Latest news Sudivya Kumar Sonu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनरसिंह घाट पर आज सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे हेमंत सोरेन
    Next Article झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.