झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक की घोषणा की है.
यह आदेश राज्य के मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी किया गया. इस अवधि में उन सभी सरकारी भवनों पर, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखा जाएगा.
7 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 6 और 7 सितंबर को किसी भी तरह के सरकारी आयोजन पर रोक लगा दी गई है.
बता दें कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ, उस वक्त उनकी उम्र महज 56 साल थी. वे राज्य में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अलावा नगर विकास और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग जैसे अहम मंत्रालय संभाल रहे थे.
JMM ऑफिस में भी झुका पार्टी का झंडा
मंत्री सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने कैंप कार्यालय में पार्टी झंडा झुका दिया है. पार्टी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, मंत्री का पार्थिव शरीर विधानसभा नहीं लाया जाएगा, बल्कि उनके पैतृक क्षेत्र गिरिडीह में आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Also Read :मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

